तुर्किये की स्टील फैक्ट्री में धमाका, 17 मजदूरों की मौत:12 घायल; क्रेन गैस लाइन से टकराई, भट्टी में सामान गिरने से विस्फोट; 6 गिरफ्तार- INA NEWS

तुर्किये के इजमिर शहर के पास सोमवार को एक स्टील फैक्ट्री में धमाका हुआ। इसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। BBC के मुताबिक, बॉयलर ले जा रही एक क्रेन गैस लाइन से टकरा गई। इसके बाद सामान नीचे लगी भट्टी में गिरा और जोरदार विस्फोट हो गया। मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं स्थानीय गवर्नर सुलेमान एल्बान ने बताया कि हादसा दोपहर के आसपास हुआ। उस समय क्रेन से एक नया बॉयलर ले जाया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। फैक्ट्री चलाने वाली कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि हादसा प्लांट की एक इलेक्ट्रिक आर्क भट्टी में तय रखरखाव के काम के दौरान हुआ। यह फैक्ट्री हबास डेमिर सेलिक कंपनी की है, जो तुर्किये की बड़ी स्टील कंपनियों में शामिल है। राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद हादसे में हुई मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और बचाव दल लगातार राहत और बचाव के काम में जुटे हैं। तुर्किये में फैक्ट्री हादसे बड़ी चिंता तुर्किये में काम के दौरान होने वाले हादसे लंबे समय से चिंता का विषय बने हुए हैं। स्वतंत्र सामाजिक संगठन तुर्किश हेल्थ एंड सेफ्टी लेबर वॉच ने भी इसे देश की एक बड़ी समस्या बताया है। जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ, वह इजमिर के अलियागा इलाके में है। यह इलाका बड़े बंदरगाह के लिए जाना जाता है। यहां पुराने जहाजों को काटकर कबाड़ में बदलने का काम भी होता है। ———————- यह खबर भी पढ़ें… मिस्र में दो ट्रेन टकराईं, 7 की मौत, 125 घायल: कई डिब्बे पटरी से उतरे; 25 साल में यहां 9 बड़े रेल हादसे हुए मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इसके पहले 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। ट्रेन हादसे में करीब 125 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button