Sport : न्यूजीलैंड दौरे पर इंडियन फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम का धाकड़ बल्लेबाज हुआ फिट, जानिए कब खेलेगा मुकाबला #INA

India vs New Zealand : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के 3 मुकाबलो हो चुके हैं, जबकि चौथा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा. इससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें श्रेयस अय्यर ने टीम की कप्तानी संभाली थी. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत के लिए ये दो टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से सबसे अहम होने वाले हैं. इस टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए इस सीरीज में काफी अहम है. 

ऋषभ पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत अब चोट से पूरी तरह उभर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबकि पंत 12 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने वाले हैं, जहां वो कुछ ही दिनों के बाद से टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे. 

दो दिन टेस्ट से गुजरेंगे ऋषभ पंत

इससे पहले पीटीआई समेत तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, ऋषभ पंत दो दिन के सिमुलेशन से गुजर रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने की पूरी संभावना है. वो गुरुवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे. इस खबर के सामने आने के साथ ही ऋषभ पंत के फैंस का दिल खुशी से झूम उठा था.

इन दिन होगा ऋषभ पंत का फाइनल टेस्ट

ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से उबर रहे हैं. सूत्र की मानें तो, पंत अच्छी बैटिंग और विकेटकीपिंग कर रहे हैं. उन्होंने प्रैक्टिस सेशन किए और वो नेट्स में आराम से खेलते हुए नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबकि बुधवार को CoE में उनका फाइनल फिटनेस/सिमुलेशन टेस्ट होगा. इसको पार करने के बाद वो 12 नवंबर को ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे.

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर 

ऋषभ पंत ने भारत के लिए साल 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 52 मैचों की 90 पारियों में 8 शतक और 21 अर्धशतकों के साथ 3725 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट औसत 43.8 और स्टाइक रेट 74.2 रही है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 396 चौके और 102 छक्के लगाए हैं. वहीं फील्डिंग में उन्होंने 166 कैच लिए हैं, जबकि 1 रन आउट और 18 स्टंपिंग उनके नाम मौजूद हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट दौरा

मैच

तारीख

दिन

समय (IST)

मुकाबला

वेन्यू

पहला टेस्ट

19 नवंबर 2026

गुरुवार

सुबह 3:30 बजे

भारत vs न्यूजीलैंड

वेलिंगटन

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर 2026

शुक्रवार

सुबह 3:30 बजे

भारत vs न्यूजीलैंड

क्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें : IPL 2027 के सभी 10 कप्तानों की तस्वीर हुई साफ, जानिए दिग्गज ने किसे बनाया किस टीम का कैप्टन

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडियन फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम का धाकड़ बल्लेबाज हुआ फिट, जानिए कब खेलेगा मुकाबला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button