Sport : IND VS NZ: रोहित-विराट फिर हुए फ्लॉप, एक ने 7 तो दूसरे ने बनाए सिर्फ 5 रन, सीरीज में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में एक के बाद एक तीन झटके लगे. जी हां, टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए, जिसके चलते टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. फैंस को उम्मीद थी कि रोहित-विराट इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे और टीम की जीत में योगदान देंगे. मगर, ऐसा नहीं हो सका और दोनों ही बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए.
रोहित शर्मा 7 रन पर हुए आउट
Rohit Sharma lofts it effortlessly over cover for FOUR . get off the mark! 🚀
Watch Hero Vida India Tour of New Zealand, 5th ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/XiKof2c4hc
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 15, 2026
माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने फैंस को निराश किया. रोहित 13 गेंद पर 7 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. मैथ्यू फिशर ने ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद फेंकी, जो थोड़ी रुक कर आई, रोहित ने फ्लिक किया लेकिन गेंद को नीचे नहीं रख पाए. मिड-विकेट पर एक आसान कैच, जिसे फॉक्सक्रॉफ्ट ने आसानी से पकड़ लिया. इस तरह रोहित के रूप में भारत को पहला झटका लगा.
विराट कोहली 5 रन पर पर लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा के झटके से भारतीय खेमा उबरा भी नहीं था कि विराट कोहली महज 5 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. मैथ्यू फिशर ने 145 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट गेंद थी. कोहली ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में चली गई. टिम सीफर्ट ने अपनी दाईं ओर जाकर थोड़ी छलांग लगाई और दोनों हाथों से कैच पकड़ लिया.
One last ROKO rendezvous on New Zealand soil? 🤔
The fans are making every moment count, and the excitement says it all! 💙
Watch Hero Vida India Tour of New Zealand, 5th ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha… pic.twitter.com/5RNEpYJZu0
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 15, 2026
रोहित-विराट के लिए कैसा रहा प्रदर्शन
वनडे सीरीज में अब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. विराट ने 4 मैचों की 4 पारियों में 124.64 की स्ट्राइक रेट और 21.50 के औसत से 86 रन बनाए. तो वहीं, रोहित ने 4 पारियों में 62.50 की स्ट्राइक रेट और 7.50 के औसत से 30 रन ही बनाए हैं.
अब अगली बार कब एक्शन में नजर आएंगे?
ये भी पढ़ें: ‘हमारी कमी के कारण जीता भारत…’, हारने के बाद तिलमिलाए पाकिस्तानी कप्तान, दे डाला अजीबो-गरीब बयान
IND VS NZ: रोहित-विराट फिर हुए फ्लॉप, एक ने 7 तो दूसरे ने बनाए सिर्फ 5 रन, सीरीज में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,