Crime- कानपुर: उरई से नेपाल के रास्ते बाहर भेजते थे मेफेड्रोन, खयामुद्दीन की तलाश में टीम मुंबई रवाना, ये था मामला -#INA

उरई में मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद शहर से 50 लाख की ड्रग्स के साथ पकड़े गए रिजवान अहमद के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गिरोह का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था, बल्कि उरई की फैक्टरी में ड्रग्स तैयार कर नेपाल के रास्ते कई देशों में सप्लाई की जाती थी।



पुलिस ने रिजवान के मोबाइल की डिटेल खंगाली, जिसमें सुल्तान नेपाल के नाम से नंबर सेव मिला। आरोपियों के बीच ड्रग्स और कच्चे माल को लेकर लंबी चैट मिली है। इसके अतिरिक्त पुलिस को उसके मोबाइल से 79 काॅन्टेक्ट भी मिले हैं, जिसमें बाराबंकी, फर्रुखाबाद सहित कई तस्करों से बातचीत मिली है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button