हिमाचल-कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी:राजस्थान के 10 जिलों में अलर्ट, यूपी में मौसम बदला, 3 शहरों में तेज बारिश- INA NEWS

यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार को संभल, रामपुर और पीलीभीत में रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी यूपी के 17 शहरों में बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अलवर और सीकर में रविवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान का अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को इसके चक्रवात में तब्दील होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश का एक दौर आ सकता है। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय तूफान के कारण ऐसा होने का अनुमान है। कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की रात बर्फबारी हुई। इससे रविवार को मैदानी इलाकों में ठंड पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अगले दो दिन बर्फबारी की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |