खबर शहर , Agra News: विषय चयन का विकल्प गायब, परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई जाए – INA

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से रविवार को परीक्षा नियंत्रक को पत्र सौंपकर छूटे हुए विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और अवसर देने का अनुरोध किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य और महामंत्री डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पत्र में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) और एफवाईयूपी के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। हालांकि, कई कॉलेजों में तकनीकी और अन्य समस्याओं के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

ब्रजेश शर्मा ने बताया कि लगातार दो दिन बैंक बंद रहने के कारण कई महाविद्यालय परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाए। वहीं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर तकनीकी समस्या के चलते कोर्स सलेक्शन और सब्जेक्ट सलेक्शन का विकल्प भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे कॉलेज विद्यार्थियों के विषयों का चयन नहीं कर पा रहे हैं और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया अधूरी रह गई है।

एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं को देखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। साथ ही पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर कर विषय चयन का विकल्प उपलब्ध कराया जाए, ताकि छूटे हुए विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरे जा सकें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button