Sport : IND VS NZ Test: टाइमिंग चेंज! भारतीय फैंस को देखना है पहला टेस्ट मैच, तो खराब करनी पड़ेगी अपनी रातों की नींद, नोट कर लें सही टाइम #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है. टीम इंडिया ने सीरीज को 3-2 से जीत लिया. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा. जहां, शुभमन गिल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे, तो वहीं टिम साउदी न्यूजीलैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे. इस मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी रात की नींद खराब करनी पड़ेगी. जी हां, जहां वनडे मैच सुबह 7.30 बजे शुरू हो रहे थे, वहीं टेस्ट मैच तो रात में ही शुरू हो जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट मैच?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से सुबह 11 बजे शुरू होगा और 10.30 बजे टॉस होगा. लेकिन, भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला रात को 3 बजे ही शुरु हो जाएगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 2.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इसलिए इस मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी.

कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट?

IND VS NZ के बीच खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा.

टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं?

भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 65 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को सिर्फ 16 मुकाबलों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में कुल 17 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपने घर में टीम इडिया के खिलाफ सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है. इन आकंड़ों के आधार पर आप देख सकते हैं कि कौन किस पर भारी है. 

न्यूजीलैंड में निराशाजनक भारत का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक है. न्यूजीलैंड में भारत ने अब तक कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है. वहीं, 10 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 10 मैच ड्रॉ हुए हैं. आपको बता दें, भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से वे दो जीतने में सफल रहे हैं.

WTC के लिहाज से अहम है सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. ऐसे में वेलिंगटन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में बेस्ट प्रदर्शन करके दोनों ही टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. बता दें, फिलहाल WTC अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम 52 प्वॉइंट्स और 72.22 PCT के साथ टॉप पर है और 68 प्वॉइंट्स और 51.52 PCT के साथ भारतीय क्रिकेट टीम चौथे स्थान पर काबिज है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Test : टेस्ट क्रिकेट में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का ट्रेक रिकॉर्ड, देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND VS NZ Test: टाइमिंग चेंज! भारतीय फैंस को देखना है पहला टेस्ट मैच, तो खराब करनी पड़ेगी अपनी रातों की नींद, नोट कर लें सही टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button