UP News: लूट, डकैती, अटैम्प्ट टू मर्डर समेत 35 से अधिक मुकदमों में वांटेड था वाहिद अंसारी, एनकाउंटर में ढेर – INA

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर में गाजीपुर के कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी को पुलिस ने आमने सामने के मुठभेड़ में मार गिराया है. यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अंबेडकर नगर पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक बदमाश वाहिद पूर्वांचल के कुख्यात बिल्लू इंदौरिया गैंग का शार्प शूटर था. अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बदमाश की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी.
इसी बीच मंगलवार रात अकबरपुर थाना पुलिस को इस बदमाश के बारे में इनपुट मिला. बताया गया कि यह बदमाश शिवबाबा धाम के पास मौजूद है. इस इनपुट पर एसओजी टीम ने चेकिंग शुरू की. वह खुद भी मौके पर थीं. इसी दौरान रात में करीब 12 बजे के आसपास अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वाहिद नाके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस को देखकर बैरियर तोड़कर भागने लगा. ऐसे में पुलिस टीम ने इसकी घेराबंदी. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इसे मार गिराया है.
इंस्पेक्टर को भी लगी गोली
इस एनकाउंटर में थाना प्रभारी के हाथ में गोली लगी है. पुलिस ने थाना प्रभारी और बदमाश वाहिद अंसारी को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने वाहिद को मृत घोषित कर दिया, वहीं गोली लगने से घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. एसपी अंबेडकर नगर प्राची सिंह के मुताबिक इस एनकाउंटर के दौरान वाहिद का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. उन्होंने बताया कि मृत बदमाश वाहिद गाजीपुर जिले में बहरियाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था. इसके खिलाफ गाजीपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं.
हथियारों की तस्करी में लिप्त था वाहिद
पुलिस के मुताबिक बिल्लू इंदौरी गैंग के साथ जुड़कर वाहिद अंसारी हथियारों की तस्करी में लिप्त था. इसके खिलाफ हाल ही में गोरखपुर के कैंट थाने के अलावा वाराणसी और सुल्तानपुर में इसी तरह के मुकदमे दर्ज हुए थे. तब से इन सभी जिलों की पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी थी. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक यह बदमाश अपने गैंग के लिए ना केवल हथियारों की तस्करी कर रहा था, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, अपहरण और फिरौती जैसे अपराधों को भी अंजाम दे रहा था.
लूट, डकैती, अटैम्प्ट टू मर्डर समेत 35 से अधिक मुकदमों में वांटेड था वाहिद अंसारी, एनकाउंटर में ढेर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,