Sport : कल कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, जानिए फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे मुकाबला #INA

New Zealand vs India 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कल यानी 19 नवंबर को खेला जाएगा. ये दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम और टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस मुकाबले को खेलने के लिए वेलिंगटन में एक्शन करेंगी. इन दोनों के बीच पहला मुकाबाल बेसिन रिजर्व स्टेडियम में होगा. यहां की पिच पर नई बॉल से गेंदबाज धमाल मचाएंगे और उसके बाद जब बैटर पूरी तरह से सेट हो जाएंगे तो इस पिच पर वो भी रनों का अंबार लगा सकते हैं. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि, भारत और न्यूजीलैंड के बी होने वाला पहला टेस्ट मैच कल कितने बजे शुरू होगा और किस चैनल पर इस मैच का प्रसारण फ्री में देखने के लिए मिलेगा.
इस मुकाबले में भारत की ओर जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी करने वाली है. वहीं चोट के बाद पूरी तरह से फिट होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम में वापसी हो रही है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी अपना दमखम रेड बॉल क्रिकेट में दिखाएंगे. वहीं टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट के सबसे बहेतरीन बल्लेबाज ऋषभ पंत भी चोट से ठीक होने के बाद मैदान पर वापस आ रही है. इस मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया है. अब कल ये सब कैसा खेलेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा.
Different eras of Indian cricket have graced this ground. The challenge remains timeless 🤍
🎥 The Basin Reserve is ready . serve 𝙖𝙣𝙤𝙩𝙝𝙚𝙧 𝙏𝙚𝙨𝙩 𝙤𝙛 𝙜𝙧𝙞𝙩 🏟️ ⌛#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/dsxDtOMB8t
— BCCI (@BCCI) November 18, 2026
कल कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार रात में शुरू होगा. ऐसे में 19 दिसंबर की रात को भारतीय क्रिकेट फैंस 3:30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच देख पाएंगे. इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का टॉस रात को 3: बजे होगा. भारत ने इस मैच के दौरान रात हो रही होगी, तो वहीं न्यूजीलैंड में इस मैच के दौरान दिन निकल रहा होगा. जब न्यूजीलैंड में मैच शुरू होगा तब सुबह के 11 बज रहे होंगे.
किस चैनल पर फ्री में होगा भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट का प्रसारण
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच का फैंस फ्री में भी आनंद उठा सकते हैं. फैंस इस मुकाबले को फ्री में बगैर पैसा खर्च किए हुए भी देख पाएंगे. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. भारतीय फैंस को फ्री वाली डिश टीवी पर जाकर डीडी स्पोर्ट्स लगाकर इस मैच को फ्री में देखने का मौका होगा.
In sync and steaming in 🤌🏃#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/WrISc2ygD5
— BCCI (@BCCI) November 17, 2026
इस मैच की लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगी. वहीं सोनी स्पोर्ट्स 1 पर और सोनी स्पोर्ट्स 4 और सोनी स्पोर्ट्स 5 पर भी इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा अन्य चैनल पर भी अलग-अलग भाषाओं में फैंस मैच का आनंद ले सकते हैं.
New Zealand has been a tough fortress for visiting teams, but Team India is ready . change the narrative! 🔥
What’s your prediction for the series?👇
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, starting 19th Nov, 3:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV… pic.twitter.com/wuvPNTh5Wt
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 18, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी. वहीं सोनी लिव की बेवसाइड पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस को देखने के लिए उपलब्ध होगी. इस मैच को भारतीय फैंस को देखना है तो आपको अपनी नींद खराब करनी होगी.
भारत और न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड
भारत : यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बरार.
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, अगर चल गए तो हाथ से फिसल जाएगा मैच
कल कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, जानिए फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,