UP News: UP: 403 सीटों पर महिला विस्तारक उतारेगी BJP, घर-घर जाकर करेंगी संवाद – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आधी आबादी यानी महिला वोटरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक तैनात करेगी. बीजेपी महिला मोर्चा की ये महिला विस्तारक घर-घर और महिलाओं के बीच जाकर संवाद करेंगी. साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी.

बीजेपी की रणनीति महिलाओं को सिर्फ सरकारी योजनाओं की लाभार्थी तक सीमित रखने के बजाय उन्हें पार्टी के संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की है. महिला विस्तारक महिलाओं के बीच जाकर योगी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए किए गए कामों को भी बताएंगी. इसमें कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रमुखता से रखा जाएगा.

403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक

बीजेपी महिला मोर्चा की योजना के मुताबिक, यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक तैनात की जाएंगी. इनकी जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं से लगातार संपर्क और संवाद बढ़ाने की होगी. महिला विस्तारक महिलाओं के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी. साथ ही यह भी बताएंगी कि योगी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं. पार्टी का प्रयास होगा कि महिलाओं तक सरकार के कामकाज और योजनाओं का संदेश सीधे पहुंचे.

महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी सिर्फ महिला मोर्चा के जरिए ही महिलाओं को जोड़ने की तैयारी नहीं कर रही है, बल्कि संगठन की ओर से यूपी में तैनात किए जाने वाले विस्तारकों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी. पार्टी संगठन के विस्तारकों में करीब आधी संख्या महिलाओं की रखने की तैयारी है. यानी महिला विस्तारक सिर्फ महिला मोर्चा के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि संगठन के स्तर पर भी उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी.

UP: 403 सीटों पर महिला विस्तारक उतारेगी BJP, घर-घर जाकर करेंगी संवाद


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button