Tach – भारत में बना Asus TUF गेमिंग A15 दिसंबर में होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें फीचर्स और कीमत

गेमिंग के साथ पढ़ाई और रोजमर्रा के काम के लिए नया लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Asus ने भारत में अपने TUF Gaming पोर्टफोलियो को अपडेट किया है. कंपनी ने नए TUF Gaming F16 और Made in India TUF Gaming A15 लैपटॉप के साथ TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप पेश किया है. इन डिवाइस में बेहतर कूलिंग, अपग्रेड की जा सकने वाली RAM और स्टोरेज के साथ मिलिट्री-ग्रेड मजबूती का दावा किया गया है.

Asus TUF Gaming F16 की शुरुआती कीमत 1,39,990 रुपये रखी गई है. यह Intel Core 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत है, जबकि Intel Core 7 मॉडल 1,54,990 रुपये में मिलेगा. इसकी बिक्री 18 नवंबर से Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Flipkart, Amazon और Asus Eshop पर शुरू होगी.

वहीं, भारत में तैयार किए गए Asus TUF Gaming A15 (FA506NCG) की शुरुआती कीमत 1,32,990 रुपये है. इसकी बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी. TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप भी 1 दिसंबर से उपलब्ध होगा और इसकी शुरुआती कीमत 2,09,990 रुपये है. इसे Asus एक्सक्लूसिव स्टोर, Flipkart, Amazon और Asus Eshop से खरीदा जा सकेगा.

कंपनी इन डिवाइस पर LCEMI और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है. F16 के लिए EMI 7,777 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी. दूसरे मॉडल और वेरिएंट के लिए यह रकम 7,499 रुपये से 8,750 रुपये प्रति महीने तक है.

Asus TUF Gaming F16 और A15 में क्या है खास?

TUF Gaming F16 में Intel Core 5 Processor 205H और Core 7 Processor 230H के विकल्प मिलते हैं. इसमें डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी तापमान कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी. इसकी RAM को 64GB और SSD स्टोरेज को 4TB तक बढ़ाया जा सकता है.

लैपटॉप में HDMI 2.1, LAN पोर्ट और Power Delivery सपोर्ट वाला USB Type-C पोर्ट भी मिलता है. इसकी बॉडी MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग से गुजरी है.

दूसरी ओर, Made in India TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 155 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स दिए गए हैं. इसमें 64GB तक RAM और 2TB तक SSD स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प है. बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें डुअल फैन और बड़े रियर एग्जॉस्ट वेंट दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए दो USB Type-C और HDMI 2.1 पोर्ट मिलते हैं.

TUF Gaming T700 Mini में मिलेंगे अपग्रेड के विकल्प

T700 Mini एक कॉम्पैक्ट गेमिंग डेस्कटॉप है. इसका डिजाइन एनीमे से प्रेरित है और इसमें टूल-लेस मैकेनिज्म दिया गया है. इससे यूजर्स बिना ज्यादा खोलने-जोड़ने की परेशानी के RAM और स्टोरेज अपग्रेड कर सकते हैं.

इसमें Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर के साथ 8GB VRAM वाला Nvidia GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स मिलता है. डेस्कटॉप में 64GB तक DDR5 RAM और 2TB तक SSD स्टोरेज का सपोर्ट है. इसमें 100 प्रतिशत सॉलिड कैपेसिटर वाला एंटरप्राइज-ग्रेड मदरबोर्ड और 80 PLUS Platinum सर्टिफाइड पावर सप्लाई दी गई है. इसके अलावा नौ USB पोर्ट और मल्टी-डिस्प्ले सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक, तीनों नए डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग से गुजरे हैं.


Source link

Back to top button