Sport : बदल गई WTC प्वाइंट्स टेबल! भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फेरबदल, पाकिस्तान समेत इस टीम को हुआ भारी नुकसान #INA

WTC Points Table : डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर हुआ है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल बदल गई है. ये सभी भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले हुआ है. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में उन्हीं के घर पर 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में और दूसरा मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. उससे पहले ही WTC Points Table में बड़ा उलटफेर हो गया है. डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में किन टीमों को नुकसान हुआ है आइए जानते हैं.

इन दिनों टेस्ट क्रिकेट कई टीमों के बीच खेला जा रहा है. बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेली रही है, तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेली रही है. इन सीरीज के नतीजे भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल पर असर डालेंगे और ऐसा ही कुछ हुआ है, जिसकी सजा आईपीएल ने पाकिस्तान और श्रीलंका को दी है. 

पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को हुआ नुकसान 

आईसीसी ने पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बाद दोनों टीमों के बड़ी सजा दी है, जिसके चलते इन टीमों के अंकों में कटौती हुई है. इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल बदल गई है. अब फाइनल मुकाबले में पहुंचने की रेस काफी रोमांच हो गई है. आईसीसी ने पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के स्लो ओवर रेट के चलते अंक काटे हैं.

दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों पर स्लो ओवर रेड का जुर्माना लगाया गया है. श्रीलंका इस टेस्ट मैच में 15 ओवर्स पीछे थी. ऐसे में आईसीसी ने श्रीलंका के 15 अंक कट लिए. तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस मुकाबले में 5 ओवर्स धीमी थी. इसके लिए आईसीसी ने पाकिस्तान के 5 अंक काट लिए. इस सजा के बाद श्रीलंका 7वें स्थान से खिसककर 8वें नंबर पर और पाकिस्तान 8वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई.  

WTC Points Table
WTC Points Table Photograph: (X)

क्या है अब पाकिस्तान और श्रीलंका की स्थिति

श्रीलंका की टीम 7 मैचों में 1 जीत, 2 हार और 4 ड्रॉ के साथ 13 प्वाइंट्स के साथ 8वें नंबर पर हैं. उनका पीसीटी 15.48 है. वहीं पाकिस्तान की टीम 10 मैचों में 2 जीत, 7 हार और 1 ड्रॉ के साथ 4 अंकों के साथ 3.33 की पीसीटी के साथ 9वें यान सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है.

इस नियम के तहत मिली दोनों टीमों को सजा

इन दोनों टीमों पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के अनुच्छेद 2.22 के तहत जुर्माना भी लगाया गया है. इस नियम के मुताबकि, यदि कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है, तो खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है और जिसकी अधिकतम सीमा 50 फीसदी है. आपको बता दें कि, पाकिस्तान पर उनकी मैच फीस का 25 फीसदी और श्रीलंका पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

टीम इंडिया WTC प्वाइंट्स टेबल में किस नंबर पर मौजूद 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम 6 मैचों में 4 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 52 अंक लेकर पहले स्थान पर है. उसका जीत प्रतिशत 72.22 है. दक्षिण अफ्रीका 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 60 अंक तथा 71.43 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार के साथ 108 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. भारत 11 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ 68 अंक और 51.52 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है. बांग्लादेश 8 मैचों में 3 जीत, 3 हार और 2 ड्रॉ के साथ 44 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है. उसका जीत प्रतिशत 45.83 है.

ये भी पढ़ें : कल कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, जानिए फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे मुकाबला

बदल गई WTC प्वाइंट्स टेबल! भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फेरबदल, पाकिस्तान समेत इस टीम को हुआ भारी नुकसान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button