यूपी – हाथरस: खबर का दिखा असर, एनआईसी की वेबसाइट अपडेट, 2021 के बाद के सभी डीएम का ब्योरा हुआ दर्ज – INA

हाथरस एनआईसी की वेबसाइट पर वर्षों से अधूरी पड़ी जानकारियों को आखिरकार दुरुस्त कर लिया गया है। बुधवार को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने यह वर्ष 2021 के बाद सभी डीएम का ब्योरा वेबसाइट पर दर्ज करा दिया है।


इसके साथ ही आम जनता की सहूलियत के लिए जिले में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की 122 जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले की सरकारी वेबसाइट (hathras.nic.in) के कलक्ट्रेट अनुभाग में लंबे समय से वर्ष 2021 तक तैनात रहे जिलाधिकारियों की ही सूची प्रदर्शित हो रही थी। इसके बाद जिले में आए डीएम के कार्यकाल का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट नहीं किया गया था। प्रभारी डीआईओ सागर खत्री ने बताया कि सभी वेबसाइट पर पूरा ब्योरा अपडेट कर दिया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button