अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में 26 जनवरी को दुद्धी में होगा सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन।

(दुद्धी सोनभद्र)पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में बच्चों /बच्चियों की सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।जिसके मुख्य संरक्षक नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन होंगे। यह जानकारी अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने देते हुए बताया कि एकल डांस में प्रथम पुरस्कार विजेता को एक एलईडी टीवी द्वितीय पुरस्कार रेंजर साइकिल तथा तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर दिया जाना है, तथा ग्रुप में प्रथम द्वितीय तृतीय को नगद पुरस्कार दिया जाना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह बबलू मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,सुमित सोनी ,महामंत्री भोलू जायसवाल ,कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ,संरक्षक मण्डल में राजकुमार अग्रहरी, देवेश मोहन, जितेंद्र अग्रहरी, विष्णु अग्रहरी ,डॉ मिथलेश जायसवाल ,अमरनाथ जायसवाल ,संजू तिवारी, अनूप कसेरा ,प्रेमनारायण मोनू सिंह सुरेंद्र गुप्ता राजेश कुमार मंत्री कौशलेंद्र प्रताप, राहुल अग्रहरी सोनू जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरी विवेक पांडे ,पीयूष कसेरा मीडिया प्रभारी रवि सिंह के नेतृव में कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होंगे।
