Sport : IPL 2025: फाइनल में रवि किशन के साथ 'भोजपुरी' का तड़का लगाएंगे आमिर खान, यहां देख पाएंगे Live मैच #INA

IPL 2025: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी शिरकत से चार चांद लगाने वाले हैं. दरअसल आमिर खान IPL 2025 के फाइनल मैच में भोजपुरी में कमेंट्री करते नजर आएंगे. वो भोजपुरी कमेंट्री (Bhojpuri Commentary) बॉक्स में सुपरस्टार रवि किशन के साथ शामिल होने वाले हैं.
फाइनल मैच में रवि किशन और आमिर खान करेंगे भोजपुरी में कमेंट्री
जियो हॉटस्टार ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें आमिर खान और रवि किशन साथ नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में लिखा है- ‘भोजपुरिया इफेक्ट को अभी-अभी एक ब्लॉकबस्टर ट्विस्ट मिला है. आमिर खान आईपीएल फाइनल में शामिल हो रहे हैं और भोजपुरी कमेंट्री बॉक्स शायद उनका अगला पड़ाव हो. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है? उन्हें आईपीएल फाइनल में देखें.’
JioHotstar पर देख सकते हैं भोजपुरी में कमेंट्री
IPL 2025 का फाइनल मैच फाइनल मैच 3 जून, मंगलवार को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. उससे पहले शाम के 5 बजे से कमेंट्री शुरु हो जाएगी. इस दौरान भोजपुरी में रवि किशन और आमिर खान फैंस को मनोरंजन करते नजर आएंगे. आईपीएल 2025 के फाइनल मैच का भोजपुरी कमेंट्री आपकों जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेंगे.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं. वो इस फिल्म के जरिए 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म यह फिल्म 20 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. Sitaare Zameen Par फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख भी दिखाई देंगी.
View this post on Instagram
‘PK’ में अपने भोजपुरी डायलॉग्स से इंप्रेस कर चुके हैं आमिर
आमिर खान इससे पहले स्क्रीन पर भोजपुरी में बोलते नजर आ चुके हैं. उन्होंने अपनी फिल्म पीके जो साल 2014 में रिलीज हुई थी, उसमें भोजपुरी डायलॉग्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया था. वहीं रवि किशन इससे पहले भी आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने Aamir Khan के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ में काम किया था.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: फाइनल से बाहर हो जाएगा RCB का विस्फोटक बल्लेबाज! कप्तान रजत पटीदार ने दिया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अहमदाबाद में अपना ये रिकॉर्ड देख RCB खेमे की बढ़ गई होगी टेंशन, पंजाब को हराना नहीं होगा आसान
IPL 2025: फाइनल में रवि किशन के साथ 'भोजपुरी' का तड़का लगाएंगे आमिर खान, यहां देख पाएंगे Live मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












