Nation- हरियाणा में किसानों के साथ हो रहा धोखा…AAP नेता अनुराग ढांडा का सैनी सरकार पर हमला- #NA

हरियाणा में किसानों के साथ हो रहा धोखा...AAP नेता अनुराग ढांडा का सैनी सरकार पर हमला

आप नेता अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में फसलों की बर्बादी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. आप के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसलें पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं. ताजा आंकड़े बताते हैं- 20 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें नष्ट हो चुकी हैं. लेकिन हरियाणा सरकार अब तक किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही. उन्होंने पंजाब में बाढ़ और वहां किसानों को मिल रही मदद का भी जिक्र किया.

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि हजारों किसान अपनी मेहनत की कमाई खोकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय सिर्फ़ बयानबाज़ी और काग़ज़ी दावों में लगी है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ती रहेगी. किसानों की मेहनत और उनके हक के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे.

किसानों को कम मुआवजा देने का आरोप

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार का रवैया किसानों के साथ धोखा करने जैसा है. किसानों को जो मुआवज़ा दिया जा रहा है, वह बेहद कम और नाकाफी है. इतना ही नहीं, सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर बड़े स्तर पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी हो रही है. हजारों किसान अपनी राशि तक नहीं निकाल पा रहे, और सरकार चुप्पी साधे बैठी है. उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है, जिसने पहले भी किसान विरोधी कानून लागू करने की कोशिश की थी और आज भी उसी रास्ते पर चल रही है.

पंजाब में दिये गये मुआवजे से की तुलना

अनुराग ढांडा ने यहां पंजाब का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों की तकलीफ समझी और देश का सबसे बड़ा मुआवज़ा तय किया. पंजाब सरकार किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा दे रही है, ताकि उनकी मेहनत का सम्मान हो और नुकसान की भरपाई हो सके. दूसरी ओर, हरियाणा सरकार ने अब तक औसतन 10 से 12 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने की घोषणा तक नहीं की, जो किसानों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है.

उन्होंने कहा कि जब पंजाब के किसान इज़्ज़त और राहत पा सकते हैं, तो हरियाणा के किसान भी कमज़ोर नहीं हैं.

यह भी पढ़ें ;पंजाब: बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास का अभियान, मिशन चढ़दी कला से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने की अपील

हरियाणा में किसानों के साथ हो रहा धोखा…AAP नेता अनुराग ढांडा का सैनी सरकार पर हमला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button