Blinkit के डिलीवरी बॉय के साथ सड़क पर उतरे AAP सांसद राघव चड्ढा, पहनी यूनिफॉर्म
.webp)

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया है. ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांसद राघव चड्ढा Blinkit के डिलीवरी बॉय की तरह कपड़े पहने हुए हैं. वह स्कूटी चलाकर सामान को डिलीवर करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोग काफी हैरान हैं.
Away from boardrooms, at the grassroots. I lived their day.
Stay tuned! pic.twitter.com/exGBNFGD3T
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) January 12, 2026
वर्कर्स की जिंदगी को करीब से समझना था
राघव चड्ढा अकसर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वह कई मौके आम जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं. इस वीडियो में वह डिलीवरी पार्टनर परेशानी को समझने के लिए यूनिफार्म पहनकर, स्कूटी चला रहे हैं. उन्होंने डिलीवरी बॉय की तरह लोगों तक सामान पहुंचाया. इसका लक्ष्य किसी ब्रांड का प्रचार नहीं था, बल्कि डिलीवरी बॉय और गिग वर्कर्स की जिंदगी को करीब से समझना था.
सुरक्षा की कमी जैसी परेशानियों से जूझ रहे
राघव चड्ढा के अनुसार, आज के समय में तेजी से डिलीवरी करने की होड़ लगी हुई है. डिलीवरी पार्टनर काफी मेहनत से काम करते है. बारिश, धूप या ठंड हो किसी भी परिस्थिति में सामान पहुंचाने का प्रयास करते हैं. इसके बाद उन्हें कम सैलरी, ज्यादा दबाव और सुरक्षा की कमी जैसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है.
Blinkit के डिलीवरी बॉय के साथ सड़क पर उतरे AAP सांसद राघव चड्ढा, पहनी यूनिफॉर्म
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)


