Nation: एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने अभिषेक शर्मा, टॉप-5 में पाकिस्तानी बल्लेबाज भी शामिल #INA
.webp)
ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने एक तूफानी पारी खेली. पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद से ये खिलाड़ी रुका नहीं और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़े. न केवल अभिषेक ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई बल्कि वह एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. आइए आपको इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं.
अभिषेक शर्मा
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की एक ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इस शानदार पारी की बदौलत अभिषेक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. अभिषेक ने अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में 208.43 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 12 छक्के निकले.
पुथुम निसंका
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पुथुम निसंका का नाम आता है. उन्होंने 4 मुकाबलों में 148.98 की स्ट्राइक रेट और 36.50 के औसत से 146 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 4 छक्के निकले हैं.
साहिबजादा फरहान
एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर साहिबजादा फरहान का नाम तीसरे नंबर पर आता है. सुपर-4 में उन्होंने भारत के खिलाफ 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ वह तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं. फरहान ने खेले गए अब तक 4 मैचों में 33 के औसत और 101.54 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 चौके 3 छक्के लगाए हैं.
ताहिद ह्रिदॉय
लिस्ट में चौथे नंबर पर बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज ताहिद ह्रिदॉय का नाम आता है. उन्होंने 4 मुकाबलों में 124.51 की स्ट्राइक रेट और 42.33 के औसत से 127 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले.
कुसल मेंडिस
श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आता है. कुसल ने एशिया कप 2025 में अब तक 4 मुकाबलों में 125.77 की स्ट्राइक रेट और 40.67 के औसत से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर किया ऐसा सेलिब्रेशन, हर तरफ हो रही है चर्चा
एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने अभिषेक शर्मा, टॉप-5 में पाकिस्तानी बल्लेबाज भी शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)



