लुधियाना में वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:टॉयलेट टूटा, डिब्बे अलग हुए, यात्रियों में अफरातफरी; दिल्ली से रवाना हुई थी कटरा स्पेशल ट्रेन- INA NEWS

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन का हादसा हो गया। ट्रेन जब चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाला कपलर टूट गई। जिससे स्लीपर कोच का टॉयलेट धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। दोनों कोच भी अलग हो गए। धमाके जैसी आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जिस वक्त हादसा हुआ, ट्रेन लुधियाना से चलने वाली थी। न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन आज (शनिवार) सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी। हादसे का पता चलते ही रेलवे सुरक्षा बल और लोकल पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई है। इस घटना से जुड़े 3 बड़े बयान पढ़िए:- 1. लुधियाना के ADCP समीर वर्मा:- 2. रेल अफसर बोले- पैनल ब्रेक हुआ, जल्द रवाना करेंगे
रेल अधिकारियों का कहना है कि नौ बजे ट्रेन यहां रूकी और पांच मिनट बाद यहां से जाने लगी। उनका कहना है कि जब ट्रेन चलने लगी तो एस-2 बोगी का एन पैनल ब्रेक हो गया। ट्रेन में तैनात स्टाफ ने गाड़ी रुकवा दी। उनका कहना है कि एतिहात के तौर पर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। उसके बाद चेक किया गया उनका कहना है कि एस-2 बोगी का इंजन साइड का एन-पैनल है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इन 2 डब्बों को छोड़कर गाड़ी तैयार की जाएगी ताकि लोगों को उनके गंतव्य तक भेजा जा सके। रेल अधिकारी का कहना है कि जब यह हादसा हुआ तो आवाज आना स्वाभाविक है। आवाज का सोर्स क्या था यह अभी जांच का विषय है। उनका कहना है कि डब्बा 15 साल पुराना है जबकि डब्बे की लाइफ कम से कम 25 साल होती है। जांच के बाद ही स्पष्ट कारण बताए जा सकते हैं। 3. ट्रेन में बैठे यात्री ने कहा- पुराना डिब्बा था, माता रानी की कृपा से बचे
ट्रेन में बैठे यात्री अमित चौहान का कहना है कि वो माता वैष्णो देवी जा रहे थे। ट्रेन का दिल्ली से टाइम 11.30 बजे थे लेकिन ट्रेन वहां से ढाई बजे रात को चली है। वहां पर लोग परेशान रहे। रेलवे की तरफ से यात्रियों को पानी तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आखिर में दिल्ली में एक पुराने डब्बे को लाया गया और स्टोर में खड़ी बोगियों को लोकर ट्रेन तैयार की गई। हमें तभी लग गया था कि यह ट्रेन गड़बड़ करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर रूकी और पांच मिनट बाद जब चलने लगी तो यह हादसा हुआ। माता रानी की कृपा रही कि सभी सुरक्षित रहे। उसका कहना है कि अगर यह हादसा हाईस्पीड में होता तो मंजर खतरनाक हो सकता था। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कुछ सामान चढ़ाया जा रहा था। जब ट्रेन चलने लगी तो तेज आवाज आई और लोग बाहर आ गए। लोग देखने लगे। लोग आवाज सुनकर डर गए और वो डर के मारे कांपने लगे। उनका कहना है कि रेल विभाग इस तरह का काम न करे और लोगों की जान का को खतरे में न डाले। इस घटना से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें:-

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News