Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण के इन घरेलू नुस्खों से ठीक हो जाएगी पुरानी से पुरानी कब्ज

Acharya Balkrishna Health Tips: आज के समय में कब्ज एक आम समस्या हो गई हैं. इससे न केवल पाचन तंत्र प्रभावित होता है. बल्कि पूरे शरीर की कार्य क्षमता भी प्रभावित हो जाती है. कब्ज की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार शौचालय जाना पड़ता है. लेकिन पेट बिल्कुल साफ नहीं होता. इसके कारण दिनभर थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन बना रहता है. कब्ज के कारण शौच में बहुत परेशानी होती है. कई बार तो शौच में घंटों बैठना पड़ता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आचार्य बालकृष्ण द्वारा बताए कुछ घरेलू उपाय आपके लिए कारगर हो सकते हैं…

हरी सब्जियां खाएं

हरी सब्जियां विटामिन, खनिज और फाइबर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या में फायदे मिल सकता है. हरी सब्जियों में आप पालक को खाएं. इसमें फाइबर और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है. इसके अलावा आप केल, पत्तेदार सब्जियां और लौकी आदि खा सकते हैं.

पपीता खाएं

पपीते का सेवन पेट की सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, खास तौर पर कब्ज की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए. पपीते में फाइबर और विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो लिवर डिटॉक्स के रूप में भी काम करता है और कब्ज से राहत दिलाता है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको हर रोज पपीते का सेवन करना चाहिए.

Baba Ramdev Tips: बाबा रामदेव के बताए इन टिप्स को करें फॉलो, पाचन समेत इन समस्याओं का मिलेगा समाधान

How . Lose Weight : जिम के लिए समय नहीं है, तो सुबह उठकर पीएं ये ड्रिंक, वजन होगा कम

नींबू और शहद का सेवन करें

विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. अधिक लाभ के लिए नींबू के रस में शहद मिलाएं या इसे पानी में मिलाकर के भी पिया जा सकता है. ये सभी घरेलू उपाय आपकी कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं.

Tanning Remove Tips: गर्मियों में टैनिंग को दूर करने के लिए इन तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, चमक उठेगा चेहरा

Relationships Tips : शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में दरार डाल देती हैं आदतें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. . Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है

Acharya Balkrishna Tips: आचार्य बालकृष्ण के इन घरेलू नुस्खों से ठीक हो जाएगी पुरानी से पुरानी कब्ज




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button