Nation- पटना में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले आदित्य की हत्या, सीने और सिर में मारी गोलियां- #NA

पटना में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले आदित्य की हत्या, सीने और सिर में मारी गोलियां

पटना में दिनदहाड़े हत्या (फाइल फोटो)

राजधानी पटना में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने फिर एक वारदात को अंजाम दिया है. राजधानी के दुल्हन बाजार इलाके में तीन की संख्या में आए अपराधियों ने एक युवक की सरेआम हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

दुल्हन बाजार के रहने वाले आदित्य कुमार राजधानी के जक्कनपुर इलाके में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी चलाते थे. सोमवार को बाइक पर सवार होकर के आए बदमाशों ने आदित्य कुमार को सीने और सिर में गोलियां दाग दीं. स्थानीय लोगों की माने तो अपराधियों ने आने के साथ सीधे आदित्य पर हमला कर दिया. उन्होंने मृतक से न तो कोई बहस की और न ही कोई बातचीत की.

अचानक गोली दागे जाने के बाद आदित्य अचेत होकर के गिर गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दशक फैल गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक बाइक को बरामद किया है.

पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह पूरा मामला किसी निजी रंजिश या पहले के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है. जांच होने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो सकती है. फिलहाल पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को देख रही है. पुलिस का दावा है कि इस अचानक घटे हत्याकांड के सभी पहलुओं को जल्द सुलझा लिया जाएगा.

बता दें कि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से बेलगाम होकर के अपराधी, संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. लगभग हर रोज किसी ने किसी संगीन वारदात की खबर आ रही है. ऐसे में दुल्हन बाजार इलाके में सरेआम घटी इस घटना ने पुलिस के तमाम चुस्त दुरुस्त दावों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

पटना में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले आदित्य की हत्या, सीने और सिर में मारी गोलियां

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button