अफगानिस्तान सड़क हादसा: 17 बच्चों समेत 71 की मौत, नाइजीरिया मस्जिद हमले में 27 नमाजियों की जान गई
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 17 बच्चों समेत 71 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने बताया कि निर्वासित प्रवासियों को काबुल ले जा रही बस की टक्कर एक ट्रक और मोटरसाइकिल से हो गई।
एजेंसी,काबुल/कटसीना। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 17 बच्चों समेत 71 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने बताया कि निर्वासित प्रवासियों को काबुल ले जा रही बस की टक्कर एक ट्रक और मोटरसाइकिल से हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी बीच, उत्तरी नाइजीरिया के कटसीना राज्य में मंगलवार सुबह नमाज के दौरान हथियारबंद डाकुओं ने मस्जिद पर हमला कर दिया। हमले में 27 नमाजियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। यह जानकारी गांव के मुखिया और एक अस्पताल अधिकारी ने दी।
बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
स्थानीय सरकारी क्षेत्र मालुमफशी के उंगुवान मंतौ इलाके में सुबह 4 बजे के करीब लोग नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।
चरवाहों और किसानों के बीच लंबे समय से संघर्ष
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। यहां चरवाहों और किसानों के बीच पानी व जमीन को लेकर लंबे समय से संघर्ष चला आ रहा है। पिछले महीने ही उत्तर-मध्य नाइजीरिया में हुए एक हमले में 150 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में यह संघर्ष और भी घातक हो गया है क्योंकि अब अधिक चरवाहे हथियार उठा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Racial Attack in Ireland: 9 साल के भारतीय मूल के बच्चे पर पत्थर से हमला, अस्पताल में भर्ती
अफगानिस्तान सड़क हादसा: 17 बच्चों समेत 71 की मौत, नाइजीरिया मस्जिद हमले में 27 नमाजियों की जान गई
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,