Sport : संन्यास के 5 साल बाद धोनी को मिला सबसे बड़ा सम्मान, केवल इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया है हासिल #INA

एमएस धोनी फिर से चर्चाएं बटोर रहे हैं. 43 वर्षीय दिग्गज को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ. ये अचीव करने वाले भारतीय क्रिकेट में बहुत कम क्रिकेटर हुए हैं. उन चुनिंदा महारथियों में अब महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम शुमार हो गया है. 

धोनी को मिला बड़ा सम्मान

आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम 2025 की सूची जारी कर दी है. इसमें क्रिकेट जगत के पांच दिग्गजों को शामिल किया गया है. सूची में भारत के एक, ऑस्ट्रेलिया के एक, न्यूजीलैंड के एक व साउथ अफ्रीका के दो क्रिकेटरों को जगह मिली है.

टीम इंडिया की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने यह सम्मान जीता है. धोनी का नाम अब आईसीसी हॉल ऑफ फेम में दर्ज हो गया है. क्रिकेट की दुनिया में ये किसी भी प्लेयर के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. अन्य अचीवमेंट की तरह माही के कंधे पर एक और स्टार लग गया है. उनके अलावा मैथ्यू हेडन, डेनियल विटोरी, ग्रैम स्मिथ और हाशिम आमला को भी इससे नवाजा गया है.  

ये भी पढ़ें: Irfan Pathan: रोहित-विराट के जाते ही, इरफान पठान की कमेंट्री में हुई वापसी, इंग्लैंड सीरीज में आएंगे नजर

ये भारतीय जीत चुके हैं

धोनी से पहले भी भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई सारे लिजेंड्स आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जा चुके हैं. लिस्ट में सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड मौजूद हैं. एमएस ये सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बने. 

शानदार रहा है करियर

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और महानतम विकेटकीपर बैटर एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप व 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया. उनके व्यक्तिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो झारखंड के इस खिलाड़ी ने 2004 में डेब्यू करने के बाद से 90 टेस्ट, 350 वनडे व 98 टी20 मुकाबले खेले.

टेस्ट में उन्होंने 4876 रन, वनडे में 10,773 रन व टी20 में 1617 रन बनाए. विकेटकीपिंग की बात करें तो धोनी के नाम टेस्ट में 256 कैच व 38 स्टंपिंग, वनडे में 321 कैच व 123 स्टंपिंग और टी20 में 57 कैच व 34 स्टंपिंग दर्ज है. 

यहां देख सकते हैं पोस्ट

 

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह से ज्यादा, ये भारतीय बॉलर बनेगा इंग्लैंड के लिए काल, टेस्ट में आंकड़े हैं बेहद जबरदस्त

संन्यास के 5 साल बाद धोनी को मिला सबसे बड़ा सम्मान, केवल इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया है हासिल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button