चैट्स के बाद सामने आया पलाश मुच्छल का वीडियो, हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ संग आए नजर

Palaash Muchhal Old . Viral: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी फिलहाल टल गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने यह फैसला लिया. पिता अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट आए हैं, लेकिन शादी की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है. शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी के सभी फंक्शन की फोटोज और वीडियोज हटा दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी दौरान फैंस ने पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगाए हैं. इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है. 

पलाश का नताशा स्टेनकोविक के साथ पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल और हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों कार के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और नताशा अपने हिट गाने ‘डीजे वाले बाबू’ पर लिप-सिंक और डांस कर रही हैं. यह वीडियो कई साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन शादी टलने के बीच इसके सामने आने से यह चर्चा में है.

Kudiya rakhu jooto ke niche ft palash Muchhal
byu/priyansh_gif inDesiVideoMemes

 

एक्स गर्लफ्रेंड की फोटोज और चैट भी चर्चा में

इसी के साथ पलाश की एक्स-गर्लफ्रेंड बिरवा शाह के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते दिख रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक कथित चैट स्क्रीनशॉट भी वायरल है, जिसमें पलाश किसी लड़की से फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों और चैट के चलते फैंस पलाश पर चीटिंग के आरोप लगा रहे हैं और लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट मांग पर कीर्ति सुरेश ने कही ये बात, एक्ट्रेस ने बताया कैसी होती है एक्टर की लाइफ

चैट्स के बाद सामने आया पलाश मुच्छल का वीडियो, हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ संग आए नजर

Nation: शिमला और उत्तराखंड जाने से पहले देख लें ये खतरनाक वीडियो, नहीं तो… #INA


[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button