Nation: Breaking .: दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर लगा लंबा जाम #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. देशभर में आज यानी शनिवार को भाई-बहन का सबसे पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने आवास पर रक्षा बंधन मनाएंगे. वे बच्चों और शिक्षकों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे.

इस बीच रक्षा बंधन के दिन दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में देर रात से भी भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि भारी बारिश के बाद दिल्ली और उसके आसपास के शहरों के कई इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से आने-जाने वालों को समस्या हो रही है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है.

आज की प्रमुख खबरें

1. देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर सुबह 10 बजे बच्चों और शिक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे.

3. वहीं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात.

4. उधर, उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. धराली में 5 अगस्त को आए सैलाब के बाद से कई लोग लापता है. इस दौरान उत्तरकाशी में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

5. वहीं रक्षा बंधन के अवसर पर यूपी, बिहार और राजस्थान में शनिवार को बहनों के लिए मुफ्त बस चलाई जाएंगी.

6. उधर रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ाने लेट हो गई हैं.

7. उधर अफ्रीकी देश केन्या में एक बस के खाई में गिरने से 21 लगों की मौत हो गई है. सभी लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें: Weather Update: रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की आशंका, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदरा

ये भी पढ़ें: अमेरिका के टैरिफ टेंशन के बीच PM मोदी और पुतिन ने की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

Breaking .: दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर लगा लंबा जाम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button