Israel-Iran Ceasefire Live: सीजफायर के बाद अब ये देश बढ़ा सकते हैं ईरान की मुश्किल, लगा सकते हैं प्रतिबंध
.webp)
Israel-Iran Ceasefire Live Updates: इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चली जंग के बाद मंगलवार को सीजफायर को लेकर सहमति बन गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान किया. सीजफायर के बाद इजरायल की सेना ने दावा किया कि इन हमलों से उसने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को कई साल पीछे कर दिया है.
ईरान में कितने लोगों की गई जान?
इजरायल के साथ सीजफायर के बाद ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद-रेजा जफरगांदी ने मंगलवार इस युद्ध में मरने वालों की संख्या के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले 12 दिनों में इजरायल के हवाई हमलों में 606 लोगों की जान गई है. जबकि 5,332 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि, पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे भयानक रहे हैं, जिनमें 104 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,342 लोग घायल हुए हैं. जफरगांदी ने कहा कि 13 जून को शुरू हुए हवाई हमलों के बाद मरने वालों का सिलसिला जारी है.
इजरायल में कितने लोगों की हुई मौत
वहीं ईरान के साथ युद्ध में इजरायल में भी कई लोगों की जान गई है. इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि जंग की शुरुआत से अब तक 28 लोगों की जान गई है. जबकि 3,238 लोग घायल हुए हैं. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार तड़के सीजफायर का एलान किया था. उन्होंने घोषणा की कि ईरान और इजरायल के बीच मंगलवार सुबह चार बजे से सीजफायर प्रभावी होगा. हालांकि, सीजफायर के एलान के कुछ घंटे बाद ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया. साथ ही बदले की कार्रवाई की भी चेतावनी दी.
ट्रंप ने की इजरायल और ईरान की आलोचना
सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में मीडिया से बातचीत के दौरान इजरायल और ईरान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि, “इन लोगों को शांत होना होगा, यह बहुत ज्यादा हो गया है. कल जो कुछ देखा, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. जैसे ही हमने समझौता किया, इजरायल ने जबरदस्त हमला शुरू कर दिया. मैंने ऐसा हमला पहले कभी नहीं देखा. मैं इससे खुश नहीं हूं. और, ईरान से भी नहीं.”
ये भी पढ़ें: ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर क्या बोल गए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस
ये भी पढ़ें: Israel-Iran Ceasefire: ईरान-इजरायल के बीच हुए युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, क्षेत्र में स्थिरता को लेकर दोहराई चिंता
Israel-Iran Ceasefire Live: सीजफायर के बाद अब ये देश बढ़ा सकते हैं ईरान की मुश्किल, लगा सकते हैं प्रतिबंध
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)



