Sport : WTC फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में मची उथल पुथल, अपने अहम खिलाड़ी को किया बाहर #INA

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डब्लूटीसी फाइनल में मिली शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल पुथल मच गई है. पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को इसके लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
जिसके बाद टीम के धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पर गाज गिरी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी साझा की.
मार्नस लाबुशेन हुए टीम से ड्रॉप
टेस्ट के स्पेशलिस्ट बैटर मार्नस लाबुशेन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार 20 जून को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ये जानकारी साझा की. लाबुशेन की जगह सैम कॉन्सटस को अंतिम-11 में शामिल किया गया है.
पिछले कुछ समय से लाबुशेन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. जिसके चलते सेलेक्टर्स पर उन्हें बाहर करने का काफी दबाव था. वहीं सैम कॉन्सटस को खिलाने की मांग हो रही थी. अब उसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने ये बड़ा कदम उठाया है.
ये भी पढ़ें: Netherlands vs Nepal: नेपाल ने किया कमाल, अपने से ऊपर के रैंक की टीम को पटका, आखिरी ओवर में नीदरलैंड से छीना मैच
6 साल बाद अंतिम 11 से बाहर
मार्नस लाबुशेन 2019 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट 11 से बाहर होंगे. पिछले छह सालों में वह लगातार रेड बॉल क्रिकेट में अपनी सेवाएं देते हुए आ रहे हैं. हालांकि 2023-25 WTC साइकिल में 30 वर्षीय खिलाड़ी के बल्ले से 38 पारियों में 27.82 के औसत से केवल 974 रन आए थे.
इस दौरान वह एक ही शतक लगा पाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की दो पारियों में लाबुशेन क्रमश: 17 व 22 के स्कोर बना सके.
मुख्य चयनकर्ता ने दिया बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने मार्नस लाबुशेन को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से ड्रॉप करने को लेकर कहा,
“मार्नस अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में इस टीम के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. वह समझते हैं कि उनका प्रदर्शन उस स्तर पर नहीं रहा है जिसकी हम या वह उम्मीद करते हैं. हम उनके खेल के उन क्षेत्रों पर उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, जिन्हें हमें लगता है कि उन्हें फिर से बेहतर करने की जरूरत है. हम उनके कौशल को महत्व देते हैं और उनसे उम्मीद करते हैं कि वे चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करेंगे”.
यहां देख सकते हैं पोस्ट
JUST IN: Australia reveal batting order changes for first Test against West Indies #wivaus
Full story: https://t.co/QpSHRJ4Png pic.twitter.com/y5ZNd2751T
— cricket.com.au (@cricketcomau) June 19, 2025
ये भी पढ़ें: ENG vs IND: हेडिंग्ले में टॉस की भूमिका होगी बेहद अहम, पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी, कौन सा विकल्प बेहतर?
WTC फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में मची उथल पुथल, अपने अहम खिलाड़ी को किया बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












