Sport : ASIA CUP: 8 मैचों के बाद ऐसा है एशिया कप की अंक तालिका का हाल, जानिए कौन निकला किससे आगे #INA

ASIA CUP 2025 : एशिया कप 2025 में सभी टीमों के बीच सुपर-4 में पहुंचने की जंग जारी है. सोमवार को टूर्नामेंट में 2 मैच खेले गए, जिसके बाद अंक तालिका में कुछ बदलाव देखने को मिला है. तो आइए आपको बताते हैं कि खेले गए 8 मुकाबलों के बाद अब एशिया कप की प्वॉइंट्स टेबल का हाल क्या है? कौन सी टीम आगे है और किस टीम का सफर खत्म हुआ है.

हांगकांग का सफर हुआ खत्म

एशिया कप 2025 में लगातार अपने तीनों मैच हारने वाली हांगकांग की टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है. हांगकांग को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब उनके लिए सुपर-4 के रास्ते बंद हो गए हैं. जबकि श्रीलंका ने हांगकांग को हराकर सुपर-4 की ओर एक कदम बढ़ाया है.

ग्रुप-ए का हाल

सोमवार को यूएई ने ओमान को हराकर एशिया कप 2025 में जीत का खाता खोल लिया है. हालांकि, इस जीत के बावजूद यूएई की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच पाई है, क्योंकि उसके पास पाकिस्तान की तरह अंक तो 2 हैं, लेकिन यूएई ना नेट रन रेट काफी खराब है, जिसके चलते वह नंबर-3 पर है. वहीं, टॉप पर 4 अंकों के साथ टीम इंडिया मौजूद है और पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है.

ग्रुप-बी का हाल

ग्रुप-बी जिसे ग्रुप ऑफ डेथ भी कहा जा रहा है, इसमें टॉप-4 के लिए जद्दोजहद जारी है. सोमवार को श्रीलंका ने हांगकांग को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. लंकाई टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर है अफगानिस्तान की टीम, जिसके पास 2 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +4.700 भी काफी अच्छा है.

वहीं, तीसरे नंबर पर बांग्लादेश है, जिसके पास अंक तो 2 हैं, लेकिन नेट रन रेट -0.650 बेहद खराब है. ग्रुप-बी में शामिल हांगकांग की टीम ने अपने लगातार 3 मैच हारे और अब वह एशिया कप 2025 से बाहर हो गई है.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद वसीम ने क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज किया नाम, सबसे तेज पूरे किए 3000 T20I रन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: एशिया कप में अगर हुआ ऐसा, तो अगले रविवार फिर खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

ASIA CUP: 8 मैचों के बाद ऐसा है एशिया कप की अंक तालिका का हाल, जानिए कौन निकला किससे आगे




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button