Sport : IND vs ENG: मैनचेस्टर ड्रा के बाद बौखलाई इंग्लैंड, एकमात्र टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को किया स्क्वाड में शामिल #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच में एक वक्त में टीम इंडिया की हार तय लग रही थी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की दमदार पारी ने इंग्लैंड से उनकी जीत छिन ली. अब द ओवल में खेले जाने वाले आखिरी यानी पांचवा टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वाड में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जिसने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है.
जेमी ओवरटन की इंग्लैंड टीम में वापसी
इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड द ओवल में खेले जाने वाले पांचवा टेस्ट जीतकर या फिर ड्रॉ कराकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसके के लिए इंग्लैंड ने अपने स्क्वाड में ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) को शामिल किया है. बता दें कि जेमी ओवरटन इंग्लैंड के लिए अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं. ये मैच भी उन्होंने 3 साल पहले खेला था.
जेमी ओवरटन ने 3 साल पहले खेला एकमात्र टेस्ट मैच
जेमी ओवरटन ने अपना पहला और आखिरी टेस्ट मैच भी साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. अब भारत के खिलाफ पांचने टेस्ट की प्लेइंग 11 में उन्हें शामिल किया जाता है तो वो 3 साल बाद इंग्लैंड के लिए खेलते नजर आएंगे. वहीं जेमी ओवरटन ने इंग्लैंड के लिए 6 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में 7 विकेट और टी20 में कुल 11 विकेट चटकाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवे टेस्ट मैच में जेमी ओवरटन को इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वो क्या कमाल दिखा पाते हैं.
भारत के खिलाफ पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्राइडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 5वें टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत का झलका दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कौन हैं नारायण जगदीशन? डोमेस्टिक रिकॉर्ड बता रहे हैं, क्यों पंत के रिप्लेसमेंट में इन्हें मिला मौका
IND vs ENG: मैनचेस्टर ड्रा के बाद बौखलाई इंग्लैंड, एकमात्र टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को किया स्क्वाड में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












