Sport : रोहित शर्मा के बाद क्या सूर्या की भी जाएगी कप्तानी? Team India के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान से खड़े हो रहे सवाल #INA

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगी. जहां पहले 3 वनडे और इसके बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. वहीं टीम स्क्वाड का जब ऐलान हुआ तो सबसे हैरानी वाली बात थी कि रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके बाद से अब टी20 टीम का कप्तान बदलने की भी चर्चा तेज हो गई है.
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कही ये बड़ी बात
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया की स्क्वाड के ऐलान करते हुए एक बड़ा बयान देकर सभी को हैरान कर दिया. अगरकर ने कहा कि तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखना मुश्किल है. तीनों फॉर्मेट में अलग कप्तान होने से रणनीति बनाने में दिक्कत होती है.
सूर्या से छिनेगी कप्तानी
रोहित शर्मा के टेस्ट कप्तानी से रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को टेस्ट का कप्तान बनाया गया. वहीं अब गिल को वनडे टीम की भी कमान सौंप दी गई है. वहीं चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान से ऐसा लग रहा है कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का एक ही कप्तान बनाया जा सकता है. अब हो सकता है कि गिल को आने वाले वक्त में टी20 टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सूर्या करेंगे टी20 टीम की कप्तानी
सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी20 टीम के कप्तान है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड अच्छा रहा है. सूर्या की कप्तानी में हाल में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया. ऐसे में अभी सूर्या से कप्तानी छिनी जाएगी, इसकी संभावना कम लग रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 से इतनी बदली Team India, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन 5 प्लेयर्स का कटा पत्ता, इनकी चमकी किस्मत
यह भी पढ़ें: Shubman Gill Captain: ‘मैं इस जिम्मेदारी पर खड़ा उतरूंगा’, 2027 ODI World Cup पर है कप्तान शुभमन गिल की नजर
यह भी पढ़ें: क्या रवींद्र जडेजा का ODI करियर खत्म? Team India के चीफ सेलेक्टर ने बताया क्यों नहीं मिली टीम में जगह
रोहित शर्मा के बाद क्या सूर्या की भी जाएगी कप्तानी? Team India के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान से खड़े हो रहे सवाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












