Tach – iPhone 17 के बाद आईपैड, मैकबुक जैसे कई नए प्रोडक्ट की होगी एंट्री, अक्टूबर में होगा ऐपल का बड़ा इवेंट

Last Updated:
Apple अक्टूबर 2025 इवेंट की तारीख और लॉन्च लिस्ट सामने आई है. इवेंट में M5 iPad Pro, AirTag 2 और Vision Pro जैसे डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं. जानिए पूरी डिटेल.
ऐपल के नए प्रोडक्ट्स अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं.iPhone 17 के लॉन्च के बाद अब सबकी नजरें Apple के अक्टूबर इवेंट 2025 पर टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि इस महीने कंपनी अपने नए iPad Pro, AirTag 2, और अपडेटेड Vision Pro जैसे डिवाइस पेश कर सकती है. हाल ही में कई लीक रिपोर्ट सामने आई हैं जिनमें यह दावा किया गया है कि इस बार Apple अपने M5 चिपसेट वाले iPad Pro और दूसरे स्मार्ट डिवाइस लॉन्च करेगा. हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखकर इसकी संभावित डेट का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.
प्रेस रिलीज़ से पेश हुए थे iPad और ऐपल TV भी…
उसके अगले साल 2022 में, कंपनी ने M2 iPad और Apple TV 4K (तीसरी जनरेशन) को फिर से 18 अक्टूबर को प्रेस रिलीज़ के जरिए लॉन्च किया. वहीं, 2023 में Apple ने Scary Fast नाम का लाइव इवेंट किया जिसमें M3 MacBook Pro और iMac लॉन्च हुए थे. पिछले साल यानी 2024 में ऐपल ने अपने M4 MacBook Pro, iMac और Mac mini को सिर्फ प्रेस रिलीज़ के जरिए जारी किया था.
इस हिसाब से देखा जाए तो Apple हर दूसरे साल लाइव इवेंट आयोजित करता है. इसलिए उम्मीद है कि इस बार यानी 2025 में कंपनी एक बड़ा लाइव इवेंट करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इवेंट अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में, यानी 28 से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित हो सकता है. इस इवेंट में कंपनी अपने कई नए प्रोडक्ट्स जैसे M5 चिप वाले iPad Pro, AirTag 2, और अपडेटेड Vision Pro को पेश कर सकती है.
इतना ही नहीं, कुछ लीक यह भी बताते हैं कि कंपनी अपने HomePod और Mac लाइनअप में भी बदलाव कर सकती है. अगर ये इवेंट अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होता है, तो उम्मीद है कि इन नए प्रोडक्ट्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग नवंबर 7 से शुरू हो सकती है. यानी कि Apple फैंस के लिए ये महीना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि कंपनी अपने अगले जनरेशन के प्रोडक्ट्स की झलक इसी महीने दिखा सकती है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









