Entertainment: अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट मे बैठीं रवीना टंडन, अंदर का नजारा देखकर हिल गईं – #iNA

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से देश अब तक उबर नहीं पाया है. अहमदाबाद से यात्रियों को लंदन ले जा रहा विमान उड़ने के एक मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया था. इसमें महज एक यात्री जीवित बच पाया. बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई. इनमें यात्रियों के साथ ही क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं. वहीं जिस जगह प्लेन गिरा था वहां के भी कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस हादसे के बाद लोग प्लेन के नाम से डरने लगे हैं और हवाई जहाज में सफर करने से दूरी बनाने लगे हैं.

इस भीषण हादसे पर देश दुनिया के लोगों और दिग्गज हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया था. बॉलीवुड ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. अब हादसे के कुछ दिनों बाद ही रवीना टंडन ने एयर इंडिया की फ्लाइट से उड़ान भरी है. मालूम हो कि हादसे का शिकार हुआ विमान भी एयर इंडिया का ही था. रवीना जब सफर के लिए प्लेन के अंदर गईं तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने जो नजारा देखा वो सारी कहानी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बयां की है.

रवीना ने प्लेन के अंदर से शेयर की फोटोज

रवीना टंडन ने 16 जून, सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं. वो एयर इंडिया विमान के भीतर बैठीं हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में अपना टिकट भी शेयर किया है. साथ ही बताया कि आखिर अहमदाबाद हादसे के कुछ दिनों के बाद अब एयर इंडिया की फ्लाइट में कैसा माहौल है? रवीना ने कैप्शन में लिखा, ”नई शुरुआत सभी बाधाओं के बावजूद फिर से उड़ान भरना और मजबूत होना. सवारियों का सन्नाटा और क्रू की मुस्कान में दुख छिपा हुआ था. यात्रियों और क्रू के बीच चुपके से संवेदनाएं दिख रही हैं.”

रवीना ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए लिखा, ”उन परिवारों के प्रति संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. एक ऐसा घाव जो कभी नहीं भरेगा. भगवान हमेशा आपकी मदद करें एयर इंडिया. निडर होकर फिर से मजबूत बनने की इच्छा. जय हिंद.”

12 जून को हुआ था हादसा

क्रू मेंबर और यात्रियों सहित 242 लोगों को 12 जून की दोपहर को अहमदबाद से लंदन ले जा रहा विमान उड़ान भरने के ठीक बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों की शिनाख्त फिलहाल DNA सैंपल के जरिए की जा रही है.

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट मे बैठीं रवीना टंडन, अंदर का नजारा देखकर हिल गईं

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button