Sport : 'घंटे का किंग', बाबर आजम फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल, लोगों ने कही ऐसी बातें #INA

पाकिस्तान बीते दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने उतरी. इस मैच में उन्हें पराजय झेलनी पड़ी. विंडीज टीम ने पांच विकेटों से मेजबान टीम को पटखनी दे दी. पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम रन बनाने में नाकाम रहे. 30 वर्षीय खिलाड़ी ने तीन गेंदों का सामना किया. हालांकि वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.
दूसरे वनडे में जीरो पर आउट हुए बाबर
बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में बुरी तरह फ्लॉप रहे. पाकिस्तानी बल्लेबाजी अपना खाता भी नहीं खोल सके. विंडीज टीम के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. सील्स की अंदर आती फुल लेंथ की गेंद पर बाबर ने मिडविकेट की तरफ फ्लिक करने का प्रयास किया.
हालांकि गेंद की तरफ बल्ला लाने में उन्होंने देर कर दी. तब तक गेंद उनके बैट और पैड के बीच गैप के जरिए विकेटों की तरफ चली गई. 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान तीन गेंदों का सामना किया. बता दें कि पहले वनडे में इस खिलाड़ी के बल्ले से 47 रनों की पारी खेली. मगर वह दूसरे मुकाबले में अपनी फॉर्म को बरकरार रखने में नाकाम रहे.
ये भी पढ़ें: Babar Azam को अब एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में मौका मिलना मुश्किल, WI vs PAK के दूसरे वनडे में जीरो पर हुए आउट
सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
जीरो पर अपना विकेट गंवाने वाले बाबर आजम को सोशल मीडिया पर आलोचकों ने आड़े हाथों लिया. एक्स पर ‘खान’ नाम के यूजर ने लिखा, “क्या डाउनफॉल आ गया है”. ‘एमडी नगोरी’ का कहना था, “नेपाल से खिलवाओ इसको”. एक तीसरे यूजर प्रथमेश ने कमेंट किया, “घंटे का किंग”.
यहां देख सकते हैं फैंस के रिएक्शन
Ghante ka king
— Prathamesh (@ImPrath) August 11, 2025
No Zimbabwe no party for my bobziiiiiieeeee…😭
— Abhi choudhary (@Abhicho85528663) August 11, 2025
Nepal se khilwao isko 😂
— Md Nagori (@Sulemannagori23) August 10, 2025
What a great downfall for him😱
That’s mean one has . be grounded when he is doing good b— Khan (@Khanmohammed12) August 10, 2025
ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त, वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में चटाई धूल, बाबर और रिजवान रहे फ्लॉप
'घंटे का किंग', बाबर आजम फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल, लोगों ने कही ऐसी बातें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











