Sport : IPL 2025: एलिमिनेटर के बाद मुंबई इंडियंस क्वलीफायर 2 खेलेगी या नहीं ये 4 खिलाड़ी करेंगे तय, ये चले तो ट्रॉफी पक्की #INA

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला क्वलीफायर मैच आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुल्लानपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके अगले दिन यानी 20 मई को इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) की आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में भिड़ंत होगी. इस मैच में जो टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. जबकि जीतने वाली टीम क्वलीफायर 2 खेलेगी. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को जीत हासिल करनी है तो उसके 3 सबसे बड़े प्लेयर्स को अपना दम दिखाना होगा.

रोहित शर्मा को दिलाई होगी दमदार शुरुआत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरेंगे. ऐसे में इस मैच में रोहित शर्मा से मुंबई की टीम और फैंस को काफी उम्मीद होगी. रोहित के बल्ले से एक बड़ी पारी निकलती है तो मुंबई इंडियंस एक बड़ा स्कोर खड़ी कर सकती है. वहीं अगर मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर चेज भी करना पड़ा तो रोहित शर्मा को एक विस्फोटक पारी खेलनी पड़ेगी.

सूर्यकुमार यादव को करनी होगी अपनी अंदाज में बैटिंग

IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की है. सूर्या ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में सूर्या अपने अंदाज में खेलते हैं तो वो इस मैच में मुंबई इंडियंस को काफी मजबूत कर देंगे. ऐसे में मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत हासिल कर सकती है.

जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड की जोड़ी को करना होगा कमाल

आईपीएल 2025 में ट्रेंट बोल्ड ने शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है. बोल्ट कई बार पारी के पहले ही ओवर में बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं. पॉवरप्ले और डेथ के ओवर में भी बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी की है. है मुंबई इंडियंस का ये तेज गेंदबाज इस सीजन 19 विकेट ले चुका है और पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर है.

वहीं जसप्रीत बुमराह से तो कोई भी बल्लेबाज कांपता है. बुमराह ने 10 मैचों में 17 विकेट हासिल कर चुके हैं. IPL 2025 में बुमराह ने सिर्फ 6.33 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है जो इस सीजन सबसे कम है. ऐसे में एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी कमाल करती है तो मुंबई इंडियंस की जीत तय है.

यह भी पढ़ेंIPL 2025: एलिमिनेटर का ये रिकॉर्ड देख डर गई होगी मुंबई और गुजरात, आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है ये कारनामा

यह भी पढ़ें:  IPL प्लेऑफ के बीच BCCI ने किया ऐलान, भारत दौरे पर आएंगी ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की टीमें, शेड्यूल जारी

IPL 2025: एलिमिनेटर के बाद मुंबई इंडियंस क्वलीफायर 2 खेलेगी या नहीं ये 4 खिलाड़ी करेंगे तय, ये चले तो ट्रॉफी पक्की




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button