UP News: SIR के बाद UP में कितने मतदाता? कहां कटे सबसे ज्यादा वोट, यहां देखें सभी 75 जिलों पूरी लिस्ट – INA

उत्तर प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. नई सूची के मुताबिक पूरे प्रदेश में कुल 2,04,45,300 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है. यह राज्य की कुल मतदाता संख्या का 13.24 प्रतिशत है. मतदाताओं की संख्या में गिरावट राज्य के सभी 75 जिलों में दर्ज की गई है. जिसमें सबसे ज्यादा 22.89 प्रतिशत की गिरावट लखनऊ जिले में दर्ज की गई है.
इसके बाद गाजियाबाद, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ जैसे जिले भी शीर्ष गिरावट वाले जिलों में शामिल हैं. दूसरी ओर, सबसे कम गिरावट ललितपुर जिले में 6.66 प्रतिशत दर्ज की गई है.
यहां देखें 75 जिलों की लिस्ट
- लखनऊ – 22.89% (9,14,185 मतदाता कम) : राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई. शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां फर्जी और स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक पाई गई.
- गाजियाबाद – 20.24% (5,74,478 मतदाता कम) : NCR क्षेत्र में आने वाले इस जिले में भी बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाए गए.
- कानपुर नगर – 19.42% (6,87,201 मतदाता कम) : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक शहर में 6 लाख से अधिक मतदाता घटे.
- गौतम बुद्ध नगर – 19.33% (3,60,591 मतदाता कम) : नोएडा और ग्रेटर नोएडा वाले इस जिले में भी भारी कटौती हुई.
- मेरठ – 18.75% (5,06,183 मतदाता कम) : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ में 5 लाख से अधिक नाम हटे.
- शाहजहांपुर – 17.90% (4,14,577 मतदाता कम)
- आगरा – 17.71% (6,37,653 मतदाता कम) : ताजनगरी आगरा में भी 6 लाख से अधिक मतदाता घटे.
- प्रयागराज – 17.62% (8,26,885 मतदाता कम) : संगम नगरी में सर्वाधिक संख्या में 8 लाख से ज्यादा मतदाता सूची से बाहर.
- हापुड़ – 17.59% (2,03,426 मतदाता कम)
- कन्नौज – 17.21% (2,21,888 मतदाता कम)
- बलरामपुर – 17.20% (2,72,272 मतदाता कम)
- बदायूं – 16.13% (3,90,080 मतदाता कम)
- बहराइच – 16.12% (4,26,910 मतदाता कम)
- फर्रुखाबाद – 15.96% (2,23,104 मतदाता कम)
- सोनभद्र – 14.77% (2,07,551 मतदाता कम)
- इटावा – 14.57% (1,79,101 मतदाता कम)
- संभल – 14.47% (2,27,255 मतदाता कम)
- सिद्धार्थनगर – 14.32% (2,81,020 मतदाता कम)
- सीतापुर – 14.21% (4,53,330 मतदाता कम)
- बागपत – 14.17% (1,38,423 मतदाता कम)
- कौशाम्बी – 14.10% (1,72,171 मतदाता कम)
- कुशीनगर – 13.85% (3,73,163 मतदाता कम)
- प्रतापगढ़ – 13.83% (3,49,267 मतदाता कम)
- अलीगढ़ – 13.81% (3,86,206 मतदाता कम)
- बलिया – 13.61% (3,41,777 मतदाता कम)
- मथुरा – 13.57% (2,64,338 मतदाता कम)
- अयोध्या – 13.48% (2,57,145 मतदाता कम)
- वाराणसी – 13.42% (4,23,102 मतदाता कम)
- बरेली – 13.41% (4,56,833 मतदाता कम)
- गोण्डा – 13.18% (3,36,377 मतदाता कम)
- हरदोई – 13.14% (3,96,690 मतदाता कम)
- अमेठी – 13.12% (1,88,408 मतदाता कम)
- जालौन – 12.76% (1,65,561 मतदाता कम)
- कासगंज – 12.56% (1,32,885 मतदाता कम)
- उन्नाव – 12.54% (2,91,615 मतदाता कम)
- संत कबीर नगर – 12.54% (1,67,670 मतदाता कम)
- रामपुर – 12.33% (2,16,668 मतदाता कम)
- श्रावस्ती – 12.28% (1,00,396 मतदाता कम)
- देवरिया – 11.99% (2,88,838 मतदाता कम)
- मिर्जापुर – 11.90% (2,27,334 मतदाता कम)
- खीरी – 11.70% (3,38,132 मतदाता कम)
- रायबरेली – 11.56% (2,46,651 मतदाता कम)
- मऊ – 11.53% (1,97,540 मतदाता कम)
- गोरखपुर – 11.48% (4,21,092 मतदाता कम)
- कानपुर देहात – 11.42% (1,52,573 मतदाता कम)
- सुल्तानपुर – 11.42% (2,10,480 मतदाता कम)
- चंदौली – 11.28% (1,67,931 मतदाता कम)
- एटा – 11.20% (1,47,000 मतदाता कम)
- बुलंदशहर – 11.09% (2,95,496 मतदाता कम)
- बाराबंकी – 11.08% (2,58,297 मतदाता कम)
- शामली – 10.93% (1,06,690 मतदाता कम)
- गाजीपुर – 10.89% (3,21,466 मतदाता कम)
- औरैया – 10.84% (1,11,484 मतदाता कम)
- सहारनपुर – 10.48% (2,76,859 मतदाता कम)
- मुजफ्फरनगर – 10.38% (2,19,247 मतदाता कम)
- हाथरस – 10.33% (1,20,139 मतदाता कम)
- भदोही – 10.31% (1,27,135 मतदाता कम)
- मैनपुरी – 10.29% (1,44,450 मतदाता कम)
- फतेहपुर – 10.17% (1,96,541 मतदाता कम)
- मुरादाबाद – 10.09% (2,48,116 मतदाता कम)
- महाराजगंज – 10.05% (2,00,331 मतदाता कम)
- अंबेडकर नगर – 9.90% (1,85,224 मतदाता कम)
- जौनपुर – 9.86% (3,51,954 मतदाता कम)
- झांसी – 9.67% (1,52,602 मतदाता कम)
- बिजनौर – 9.63% (2,64,764 मतदाता कम)
- चित्रकूट – 9.57% (70,750 मतदाता कम)
- आजमगढ़ – 9.46% (3,51,488 मतदाता कम)
- फिरोजाबाद – 8.95% (1,70,174 मतदाता कम)
- अमरोहा – 8.92% (1,22,263 मतदाता कम)
- बस्ती – 8.89% (1,68,914 मतदाता कम)
- बांदा – 8.86% (1,19,634 मतदाता कम)
- महोबा – 8.55% (58,702 मतदाता कम)
- पीलीभीत – 7.97% (1,17,071 मतदाता कम)
- हमीरपुर – 6.88% (57,742 मतदाता कम)
- ललितपुर – 6.66% (63,811 मतदाता कम)
SIR के बाद UP में कितने मतदाता? कहां कटे सबसे ज्यादा वोट, यहां देखें सभी 75 जिलों पूरी लिस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


