World News: टैरिफ के बाद ट्रंप ने भारत को दिया एक और झटका, ड्रग तस्करी मामले में अधिकारियों के वीजा रद्द – INA NEWS


टैरिफ के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक और झटका दिया है. नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को ऐलान किया कि कुछ भारतीय व्यापारिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट नेताओं के वीजा रद्द कर दिए गए हैं. वीजा रद्द के पीछे फेंटेनाइल प्रीकर्सर (नशीला पदार्थ) की तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता को बताया गया है. इससे पहले अमेरिका ने भारत पर 50 फीसद टैरिफ लगाया था, अब अमेरिका का ये कदम भारत के लिए एक और झटका बताया जा रहा है.
यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्यापक मादक पदार्थों की तस्करी और नशीले पदार्थों के उत्पादन से जुड़े देशों को चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद आई है. भारत उन 23 देशों में शामिल है, जिन पर अमेरिका ने कहा है कि वह इस मोर्चे पर नजर रख रहा है.
क्या होता है फेंटेनाइल प्रीकर्सर?
फेंटेनाइल प्रीकर्सर रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिनका इस्तेमाल फेंटेनाइल और इसके एनालॉग्स के संश्लेषण में शुरुआती मेटेरियल या प्रमुख मध्यवर्ती के रूप में किया जाता है, जिन्हें अक्सर गैर-क़ानूनी बताया जाता है. क्योंकि इनका इस्तेमाल नशीरले पदार्थ बनाने के लिए किया जाता है.
अमेरिकी दूतावास के मुताबिक कुछ भारतीय कंपनियों के अधिकारियों के वीजा रद्द करने का कदम अमेरिकियों को सिंथेटिक नशीले पदार्थों के खतरों से बचाने के वाशिंगटन के व्यापक प्रयास का हिस्सा है.
Stopping the flow of fentanyl and its precursors into the United States is one of our highest priorities. We have revoked visas for company executives and family for the unlawful involvement in controlled substance trafficking, including fentanyl. Those who facilitate the flow of pic.twitter.com/atWupz7WLG
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 18, 2025
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका
अमेरिका दूतावास की प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि जो लोग हमारे देश में अवैध दवाओं की तस्करी में मदद करते हैं, उन्हें देश में एट्री नहीं मिलेगी.नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक प्रेस रिलीज में कहा, “इस निर्णय के परिणामस्वरूप, ये लोग और उनके परिवार के करीबी सदस्य अमेरिका की यात्रा नहीं कर पाएगे.”
टैरिफ के बाद ट्रंप ने भारत को दिया एक और झटका, ड्रग तस्करी मामले में अधिकारियों के वीजा रद्द
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







