आगरा: गगन गोयल बने मंडल रेल प्रबन्धक (डीआरएम) आगरा,तेज प्रकाश अग्रवाल का हुआ तबादला 2 साल 3 महीने से थे आगरा में तैनात, कार्यकाल के दौरान आगरा मंडल रेलवे को दी कई सौगात

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मंडल रेलप्रबंधक डॉ तेज प्रकाश अग्रवाल का तबादला हो गया है उनके स्थान पर उत्तरपश्चिम रेलवे के अधिकारी गगन गोयल को डीआरएम आगरा बनाया गया है। गगन गोयल उत्तर मध्य पश्चिम रेलवे जयपुर मे चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) के पद पर तैनात थे जून माह मे ही रेलवे बोर्ड ने उन्हें एचए ग्रेड प्रदान किया था डीआरएम गगन गोयल अपना आज कल मे ही कार्यभार संभालेंगे रेलवे बोर्ड के आदेशों पर दर्जन भर से अधिक रेलवे अधिकारियों के तबादले हुए हैं जिसमें डीआरएम आगरा डॉ. तेज प्रकाश अग्रवाल भी शामिल है। बुधवार रात्रि तेज प्रकाश अग्रवाल के तबादले का आदेश डीआरएम कार्यालय को मिला तेज प्रकाश अग्रवाल कोको अभी नई तैनाती नही मिली है। जुलाई 2023 मे तेज प्रकाश अग्रवाल की मण्डल रेल प्रबन्धक के रूप मे आगरा मे ज्वाइन किया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही आगरा से गुजरने वाली पहली बंदे भारत का संचालन शुरू हुआ था मौजूद समय मे यह ट्रेन भोपाल से निजामुद्दीन दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चल रही है तेज प्रकाश अग्रवाल के प्रयासों से अमृत भारत योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनो का कायाकल्प किया जा रहा है जिसमे ईदगाह, राजा की मंडी,आगरा फोर्ट, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी सहित अन्य स्टेशनों का कायाकल्प किया गया जिसमे आगरा कैंट स्टेशन की द्वितीया एंट्री, मथुरा जंक्शन स्टेशन की तृतीय एंट्री मथुरा जंक्शन स्टेशन पर अब तक का सबसे बड़ा एनआई वर्क, मथुरा से आगरा के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम उनके कार्यकाल मे ही हुआ। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया गया। इसके अलावा पलवल से वृंदावन रोड स्टेशन के बीच कवच प्रणाली को भी स्थापित किया गया आगरा से बनारस और आगरा से उदयपुर के बीच बंदेभारत ट्रेन का संचालन भी तेज प्रकाश अग्रवाल के कार्यकाल मे हुआ। वही दूसरी ओर तेज प्रकाश अग्रवाल का विवादों से भी गहरा नाता रहा है चाहे वह मथुरा प्रकरण हो या ईदगाह रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम का हो।

रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह

Back to top button