आगरा को मिली एक और ट्रेन की सौगात,अब हर सप्ताह आगरा से अयोध्या के लिए ट्रेन, केंद्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन

आगरा। प्रभु श्रीराम के भक्तों और अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी। सोमवार को आगरा से अयोध्या के लिए नई साप्ताहिक रेल सेवा की शुरुआत हुई । ईदगाह रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह करीब 6:30 बजे भावनगर-अयोध्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ईदगाह रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर ट्रेन का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने चालक दल का माला पहनाकर अभिनंदन किया और ट्रेन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. बघेल ने कहा कि यह सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की दूरदर्शिता और जनभावनाओं के प्रति सम्मान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अब अयोध्या जाने के लिए सीधी और सुलभ रेल सेवा मिल गई है जिससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09201/09202 एवं 19201/19202 के रूप में चलाई जाएगी। इसका प्रत्येक सप्ताह संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन ईदगाह और टूंडला रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। इस सेवा से आगरा, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर, लखनऊ और भावनगर जैसे शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बल मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि इस नई सेवा से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी। उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों तक सरल पहुंच से लाखों लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस ट्रेन से विशेषकर त्योहारों व विशेष अवसरों पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट ट्रेन-भावनगर टर्मिनस से 13.50 बजे चलेगी जो ईदगाह आगरा जंक्शन पर 09.30 आगमन – 09.35 प्रस्थान, टूंडला स्टेशन पर 10.50 आगमन -10.55 प्रस्थान व अयोध्या कैंट पर 18.30 पर बजे पहुंच जाएगी व अयोध्या कैंट पर 22.30 पर प्रस्थान , टूंडला स्टेशन पर 06.45 आगमन -06.50 प्रस्थान, ईदगाह आगरा जंक्शन पर 07.35 आगमन – 07.40 प्रस्थान, भावनगर टर्मिनस 04.45 बजे पहुंच जाएगी|
संचालन के दिन- भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (19201) दिनांक 11.08.2025 से प्रत्येक सोमवार अयोध्या कैंट-भावनगर टर्मिनस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (19202) दिनांक 12.08.2025 से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी गाड़ी मे द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित-02, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित-04, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित(इकॉनमी)-03, शयनयान-07,सामान्य-04, एलएसआरडी-01,एलडब्लूआरआरएम-01 =22 कोच
यह ट्रेन औद्योगिक शहर भावनगर से सांस्कृतिक नगर अयोध्या को जोड़ती भावनगर टर्मिनस – अयोध्या कैंट एक्सप्रेस लंबी दूरी की यात्रा होगी अधिक आरामदायक और सुलभ गुजरात-उत्तर प्रदेश के बीच नया रेल यात्रा विकल्प गुजरात की धरती से श्रीराम की नगरी तक अब हर सप्ताह एक सीधा रास्ता मिलेगा गुजरात-अयोध्या के बीच सीधी कनेक्टिविटी से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा दो राज्यों के बीच नई सेवा से सांस्कृतिक-सामाजिक संबंधों को बढ़ावा यह ट्रेन सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक समन्वय का माध्यम बनेगा राज्यों के बीच बेहतर संपर्क से बढ़ेगा समृद्धि और पर्यटन को मिलेगा नया बल ट्रेन के संचालन से आगरा में ताज महल, लाल किला आदि जैसे पर्यटक स्थल और गुजरात में अम्बाजी, अक्षरधाम, सोमनाथ, गिरनार और अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा प्रनव कुमार एवं प्रतिनिधियों, यूनियन के पदाधिकारी, ZRUCC, DRUCC मेम्बर्स, व्यापारी गण,मीडिया के बंधु ,मंडल के अधिकारी, कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे|
रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह






