आगरा जीआरपी को मिली सफलता कई मुकदमो मे चल रहा था फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सादिक हुसैन उर्फ कालिया को किया गिरफ्तार

आगरा। कई संगीन मामलों मे वांछित चल रहे गैंगस्टर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार गैंगस्टर पर 25 हजार का इनाम घोषित था गैंगस्टर सादिक हुसैन उर्फ कालिया. कैंट सहित पांच थानों में लूट, चोरी एनडीपीएस एक्ट में है वांछित चल रहा था आगरा जीआरपी ने बुधवार को 25 हजार के इनामी सादिक हुसैन उर्फ कालिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की सादिक हुसैन लंबे समय से फरार चल रहा था जीआरपी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी. सादिक पर लूट, चोरी, आम्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई संगीन आरोप में वांछित था सादिक पर 25 हजार का इनाम घोषित था. जीआरपी ने खेरिया पुल के नीचे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सादिक को अरेस्ट किया सादिक हुसैन फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ स्थित अजमेरी गेट का रहने वाला है और इसी साल 5 मई से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह जीआरपी लगातार दबिश दे रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था। जीआरपी क्षेत्राधिकारी नजमुल हुसैन नकवी ने बताया कि सादिक हुसैन ट्रेनों मे चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था सादिक ने बाहर भी संगीन अपराध किए है जीआरपी ने मई मे इसे गैंगस्टर घोषित किया था। तब से इसकी लगातार तलाश की जा रही थी इस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था कई जगह दबिश देने के बाद भी यह हाथ नही आ रहा था कड़ी मशक्कत के बाद सादिक को खेरिया मोड़ पुल के नीचे आगरा कैंट से दबोचा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे जीआरपी आगरा कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सूरजमल, अनिल कुमार व तीन कांस्टेबल टीम मे शामिल रहे।
रिपोर्ट अजीत कुमार कुशवाह






