Nation- महागठबंधन में एंट्री को लेकर AIMIM का लालू के घर के बाहर प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- चुनाव के बाद RJD ने हम पर दोष लगाया तो होगा गलत- #NA

महागठबंधन में एंट्री को लेकर AIMIM का लालू के घर के बाहर प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- चुनाव के बाद RJD ने हम पर दोष लगाया तो होगा गलत

महागठबंधन में एंट्री के लिए एआईएमआईएम ने पटना में किया प्रदर्शन (fb)

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में अभी काफी वक्त है. लेकिन यहां पर सियासी तालमेल का सिलसिला लगातार बना हुआ है. राज्य में मुख्य विपक्षी गठबंधन महागठबंधन में कई छोटे दल अभी भी शामिल हो रहे हैं. असदुद्दीन ओवौसी की पार्टी एआईएमआईएम भी लंबे समय से महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है, लेकिन लालू यादव और तेजस्वी यादव की ओर से हरी झंडी नहीं मिल सकी है. कांग्रेस भी एआईएमआईएम को शामिल करने के पक्ष में नहीं दिख रही. ओवैसी की पार्टी महागठबंधन पर दबाव बनाने के लिहाज से एक नई मुहिम शुरू कर दिया है.

एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान आज गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित लालू प्रसाद यादव के सरकारी आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने महागठबंधन में अपनी पार्टी को शामिल करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया.

लालू के घर पर पत्र लेने वाला कोई नहीं

अपनी मांग को लेकर विधायक अख्तरुल इमान का कहना है कि सेकुलर वोटों का बिखराव सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फायदा पहुंचाएगा, इसलिए सभी दलों को एकजुट होकर यह चुनाव लड़ना चाहिए. अपने इसी मांग को लेकर ओवैसी की पार्टी लालू प्रसाद यादव को पत्र देने पहुंचे थे, लेकिन वहां यह लेने के लिए कोई मौजूद नहीं था.

प्रदर्शन के बाद पार्टी का पत्र लेने के लिए लालू के आवास पर किसी के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए ईमान ने कहा कि उनका पत्र तक स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद एआईएमआईएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात की और अपनी बात रखी. अख्तरुल इमान ने कहा, “हम लोग चाहते हैं कि महागठबंधन हमें साथ लेकर चले. बिहार में अगर सेकुलर वोट बिखर गए तो इसका नुकसान महागठबंधन को ही होगा और बीजेपी को लाभ मिल जाएगा.”

उन्होंने यह भी कहा, “RJD मुसलमानों का वोट तो चाहती है, लेकिन मुस्लिम लीडरशिप को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती. अगर चुनाव के बाद RJD हमें यह बदनाम करने की कोशिश करे कि AIMIM की वजह से उनकी सरकार नहीं बन पाई, तो ये बिल्कुल ग़लत होगा. AIMIM ने हमेशा मिलकर लड़ने और BJP को रोकने की पहल की है. लेकिन RJD की जिद की वजह से यह गठबंधन नहीं हो पा रहा है.”

जुलाई में भी पार्टी ने लालू को लिखा था पत्र

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम लंबे समय से महागठबंधन का हिस्सा बनने की कोशिश में लगी है. लेकिन आरजेडी और कांग्रेस अपने महागठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक दल को साथ लेकर नहीं चलना चाहती है. कहा गया कि इससे पहले जुलाई में भी एआईएमआईएम ने महागठबंधन के कई नेताओं को पत्र लिखकर इस गठबंधन में शामिल होने की बात कही थी, तब भी ये प्रस्ताव ठुकरा दिया गया.

आरजेडी और कांग्रेस की ओर से प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एआईएमआईएम ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी. अख्तरुल इमान ने एक बार फिर कहा कि AIMIM अपने मजबूत इरादों और जनता के भरोसे के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी.

महागठबंधन में एंट्री को लेकर AIMIM का लालू के घर के बाहर प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- चुनाव के बाद RJD ने हम पर दोष लगाया तो होगा गलत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button