उदयपुर-बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी:कल से शुरू होगी इंडिगो की तीसरी डायरेक्ट फ्लाइट, आईटी प्रोफेशनल्स और फैमिली विजिटर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे- INA NEWS

उदयपुर और कर्नाटक की आईटी हब बेंगलुरु के बीच अब कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस कल यानि 12 नवंबर से उदयपुर से बेंगलुरु के लिए अपनी दूसरी अतिरिक्त डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इससे इस रूट पर कुल तीन डायरेक्ट फ्लाइट्स हो जाएंगी, जो पैसेंजर्स को ज्यादा ऑप्शन होंगे। फिलहाल उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की एक और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक डायरेक्ट फ्लाइट संचालित हो रही है। उदयपुर से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट चलती है। दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सेवा इसी महीने 1 नवंबर से शुरू की थी। अब इंडिगो की नई फ्लाइट जुड़ने से पर्यटक, बिजनेस ट्रैवलर्स और आईटी प्रोफेशनल्स को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले सीमित फ्लाइट्स के कारण टिकट बुकिंग और समय में दिक्कत आती थी। वही, विंटर शेड्यूल 2025 में उदयपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए कुल तीन फ्लाइट्स शामिल हैं, जिसमें इंडिगो की दो और एयर इंडिया की एक फ्लाइट है। इससे रूट पर रोजाना सैकड़ों पैसेंजर्स को इसका फायदा मिलेगा। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ उदयपुर आने वाले टूरिस्ट की संख्या भी बढ़ रही है। बेंगलुरु से उदयपुर आने वाले आईटी प्रोफेशनल्स और फैमिली विजिटर्स को भी सस्ते और सुविधाजनक ऑप्शन मिलेंगे। यह नई सेवा उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाएगी, जिससे राजस्थान का पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उदयपुर से मुंबई फ्लाइट उदयपुर से दिल्ली फ्लाइट
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



