Air India Flight: अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह
.webp)
Delhi .: दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2939 को गुरुवार (27 नवंबर) शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के कार्गो एरिया से धुआं निकलने का संकेत मिला, जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया. विमान में कुल 170 यात्री सवार थे.
एयरलाइन ने जारी किया बयान
एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बाद में विमान की गहन जांच की गई, जिसमें पाया गया कि धुएं का संकेत गलत था, यानी कोई वास्तविक खतरा नहीं था. सभी यात्रियों को बाद में दूसरे विमान से अहमदाबाद भेज दिया गया. एयर इंडिया के अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, ‘किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’
Ahmedabad-bound Air India flight lands back in Delhi after smoke indication
Read @ANI Story | https://t.co/wirBXidRdX #Ahmedabad #AirIndia #Delhi pic.twitter.com/4Qor7eDNbN
— ANI Digital (@ani_digital) November 27, 2025
गुवाहाटी-हैदराबाद फ्लाइट भी हुई रद्द
आपको बता दें कि इसी दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट IX 2884 को अचानक रद्द कर दिया. एयरलाइन ने कहा कि उड़ान को अनदेखे ऑपरेशनल कारणों के चलते कैंसिल करना पड़ा. इससे पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने फ्लाइट लेट होने और जानकारी न देने पर एयरलाइन की आलोचना की थी.
Air India flight no IX 2884 from Guwahati . Hyderabad was supposed . take off at 7.25 however there has been no communication from the airline and after repeatedly following up, they have just delayed the flight with no proper reasoning. This has been really frustrating and…
— Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) November 26, 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह यात्रियों की सुविधा और मदद के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है और इस मुश्किल परिस्थिति में धैर्य रखने के लिए धन्यवाद देती है.
यह भी पढ़ें- ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी बुर्का पहने महिला ने दिया घटना को अंजाम…!
यह भी पढ़ें- Air Pollution: वायु प्रदूषण का दिमाग पर असर, डिमेंशिया का बढ़ता खतरा
Air India Flight: अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)
.webp)


