एअर इंडिया की फ्लाइट हवा में 900 मीटर नीचे आई:दिल्ली से वियना जा रहा था विमान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 2 दिन बाद की घटना- INA NEWS

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 2 दिन बाद 14 जून को एअर इंडिया की एक और फ्लाइट हवा में 900 मीटर नीचे आ गई थी। यह घटना दिल्ली-वियना फ्लाइट के दौरान हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ किया और उसके बाद वह नीचे आने लगी। हालांकि, 9 घंटे 8 मिनट की उड़ान के बाद यह फ्लाइट वियना में सुरक्षित लैंड हुई थी। एअर इंडिया ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट सामने आने तक दोनों पायलट्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है। एयरलाइन ने इस बात की जानकारी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भी दे दी है। एअर इंडिया ने बताया कि रिकॉर्डर से डेटा कलेक्ट कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 12 जून को हुआ था अहमदाबाद विमान हादसा 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 275 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा था। 27 से 29 जून के बीच 5 फ्लाइट में आई परेशानी 29 जून: टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI357 कोलकाता डायवर्ट की गई थी। फ्लाइट के केबिन का तापमान लगातार गर्म बना हुआ था, इसके कारण फ्लाइट का रास्ता बदला गया। 29 जून: Indigo की पुणे से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी खामी के बाद विजयवाड़ा डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट जब नेल्लोर के पास हवा में थी तब खराबी का पता चला था, इसके तुरंत बाद ही फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। विमान में 159 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स थे। 28 जून: एअर इंडिया की मुंबई से चेन्नई जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटाई गई थी। फ्लाइट में केबिन के भीतर से जलने की बदबू आ रही थी। एयरलाइन के मुताबिक फ्लाइट सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद एयरक्राफ्ट को बदला गया था। यात्रियों को ग्राउंड स्टाफ ने सभी जरूरी चीजें मुहैया कराईं। 27 जून: एअर इंडिया के मुताबिक दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच उड़ान से लौटना पड़ा था। एयरबस A320 को सुबह 10:40 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन इसने 11:04 बजे उड़ान भरी। बीच उड़ान में तकनीकी दिक्कत का पता चला और इस फ्लाइट को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया। यात्रियों के जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई थी। 27 जून: एअर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट में शनिवार को बीच उड़ान में ही हंगामा हो गया। अमृतसर लैंडिंग से पहले एक पैसेंजर ने दूसरे यात्री को गाली दे दी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। यात्री क्रू मेंबर से दूसरे पैसेंजर के बुरे बर्ताव की शिकायत की। इसके बाद उस पैसेंजर को एयरपोर्ट सिक्योरिटी को सौंप दिया गया। ……………………….. एअर इंडिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया ने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 8 दिन बाद मनाया था जश्न, डांस का वीडियो सामने आया एअर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। ये कार्रवाई इनकी एक पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। इन कर्मचारियों ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के 8 दिन बाद यह पार्टी की थी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



