जैसलमेर में कल से शुरू होगी हवाई सेवाएं:जैसलमेर-दिल्ली की फ्लाइट होगी शुरू; जानिए क्या रहेगा फ्लाइट शेड्यूल- INA NEWS

जैसलमेर में लम्बे समय से बंद पड़ी हवाई सेवाओं का संचालन कल से दुबारा शुरू होने जा रहा है। बुधवार, 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इंडिगो की फ्लाइट कल दिल्ली से उड़ान भरकर जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- इस साल इंडिगो ने अपना शेड्यूल जारी करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसमें 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। वहीं मुंबई व जयपुर के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी। दीपावली को केवल दिल्ली की फ्लाइट मिलेगी इस साल 21 अक्टूबर को दीपावली है। लेकिन इंडिगो द्वारा मुंबई व जयपुर की हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इसके चलते दीपावली पर जैसलमेर से सिर्फ दिल्ली की ही हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेगी। ऐसे में दीपावली की सीजन पर जैसलमेर आने वाले सैलानियों को सिर्फ दिल्ली के लिए ही फ्लाइट मिल सकेगी। हालांकि दिल्ली से कनेक्टिविटी के जरिए वे अन्य शहरो से जुड़े रहेंगे। लेकिन सीधे तौर पर मुंबई व जयपुर से हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से ही शुरू होगी। ये रहेगा फ्लाइट शेड्यूल 1 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (6E-6822) दिल्ली से जैसलमेर – रवानगी 11.30 बजे – पहुंच 1 बजे जैसलमेर से दिल्ली – रवानगी 1.30 बजे – पहुंच 2.55 बजे

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button