संजू सैमसन के लिए सबसे ज्यादा बेताब केकेआर होगी : आकाश चोपड़ा
.webp)
नई दिल्ली, 8 अगस्त (.)। आईपीएल 2026 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े संजू सैमसन अगले सीजन में टीम से अलग हो सकते हैं। सैमसन को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसन ने खुद टीम राजस्थान रॉयल्स से उन्हें रिलीज करने या फिर ट्रेड करने का आग्रह किया है।
सैमसन की मुलाकात अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट के दौरान सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें हैं कि वह सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं।
हालांकि, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि राजस्थान के कप्तान को हासिल करने के लिए एक दूसरी टीम ज्यादा बेताब है।
अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम सीएसके का नहीं है। केकेआर का है। केकेआर ज्यादा बेताब टीम होनी चाहिए। कोलकाता के पास कोई भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं है। इससे उनके हाथ बंधे हुए हैं। दूसरी बात, अगर आपको कोई कप्तान मिल जाए तो इसमें क्या बुराई है?
हालांकि आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 में कोलकाता की कप्तानी करने वाली अजिंक्य रहाणे की तारीफ की।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अजिंक्य रहाणे ने पिछले सीजन कप्तानी और बल्लेबाजी अच्छी की, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए केकेआर सैमसन पर गंभीरता से विचार कर सकती है। टीम की बल्लेबाजी में लचीलेपन और विकेटकीपर के रूप में गहराई की कमी को सैमसन मजबूत कर सकते हैं।
आकाश ने कहा कि केकेआर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर 24 करोड़ बचा सकता है और टीम में बदलाव ला सकता है।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल जब आरआर ने खिलाड़ियों को रिटेन किया, तो जोस बटलर को जाने दिया और संजू को रोक लिया। अब आरआर के पास यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग कर सकते हैं। ध्रुव जुरेल को भी ऊपर खिलाया जा सकता है। इसी वजह से शायद सैमसन ने टीम से अलग होने का मन बनाया होगा।
राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन का साथ बहुत पुराना है। पहली बार सैमसन 2013 से 2015 तक टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2018 से वह लगातार टीम के साथ हैं और 2022 से टीम के कप्तान हैं।
सैमसन एक कप्तान, विकेटकीपर और ओपनर बल्लेबाज का बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आरआर उन्हें रिलीज या ट्रेड करती है तो सीएसके, केकेआर जैसी टीम निश्चित रूप से उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
176 आईपीएल मैचों में सैमसन ने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं।
–.
पीएके/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
संजू सैमसन के लिए सबसे ज्यादा बेताब केकेआर होगी : आकाश चोपड़ा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)


