Crime – नौशाद से बना आकाश…एक बच्चे की मां से शादी, फिर 5 दोस्तों के साथ साल भर किया गैंगरेप; पूरी कहानी- #INA

नौशाद से बना आकाश...एक बच्चे की मां से शादी, फिर 5 दोस्तों के साथ साल भर किया गैंगरेप; पूरी कहानी

शादी के बाद महिला से गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक विवाहित महिला के साथ 5 लोगों ने एक साल तक गैंगरेप किया. एक साल पहले महिला अपने एक बच्चे के साथ पति का घर छोड़कर चली गई थी. इसके बाद महिला ने एक युवक से शादी कर ली. बाद में महिला को पता चला कि जिस युवक से उसने शादी की है वो हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है.

महिला से शादी एक करने वाले युवक ने अपनी असली पहचान सुनाई. महिला से शादी करने वाले युवक ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर महिला का पूरे एक साल तक गैंगरेप किया. ये पूरा मामला जिले के मुरसान थाना इलाके का है. एक दिन किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटने में कामयाब रही. फिर उसने अपनी मां को सारी बात बताई.

एक साल तक प्रताड़ित किया गया

पीड़िता ने बताया कि मां, आकाश नाम के एक युवक ने मैंने शादी की थी, लेकिन जल्द ही मुझे उसकी असली पहचान पता चल गई कि उसका नाम आकाश नहीं है. वह मुस्लिम समुदाय का है. उसका नाम नौशाद है.उसने मुझे अपने घर में बंद कर दिया. पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि युवक के बाद उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया. मुझे एक साल तक प्रताड़ित किया गया.

हर दिन मेरा बलात्कार होता था. बड़ी मुश्किल से मैं उनके चंगुल से छूटी. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आकाश (नकली नाम) उर्फ ​​नौशाद मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था. मैंने कई बार वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

पीड़िता की मां ने क्या बताया?

पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता की मां ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी उनके दमाद के घर से चली गई थी. बेटी को बहुत तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पीड़िता की मां ने बताया कि हाल ही में उनकी बेटी ने फोन करके बताया कि हाथरस गेट थाना क्षेत्र के आकाश नाम के एक युवक ने उससे शादी कर ली है.

कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसने फर्जी आधार कार्ड के जरिए उससे शादी की. जब बेटी ने घर लौटने की बात कही, तो उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया गया. उसके बाद, उसके साथ हर रोज गैंगरेप होता रहा. हमें अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए.

ये भी पढ़ें:बिजनौर में ऑपरेशन कंट्रोल लेपर्ड 15 दिन में 4 का शिकार करने वाला आमदखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद

नौशाद से बना आकाश…एक बच्चे की मां से शादी, फिर 5 दोस्तों के साथ साल भर किया गैंगरेप; पूरी कहानी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button