Nation: बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर अली फजल उत्साहित, बोले 'ओटीटी ने एक्टर के रूप में मुझे निखारा' #INA
.webp)
मुंबई, 19 जून (.)। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली सफलता के बाद जाने-माने एक्टर अली फजल बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। एक्टर का कहना है कि ओटीटी ने उनके करियर को काफी आगे बढ़ाया है और यहां उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है, अब वह इस सबक को अपनी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।
अली फजल को मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में देखा गया था। वह जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो…इन दिनों की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अली फजल ने कहा, बड़े पर्दे पर लौटना ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर वापस आ गया हूं। पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। मुझे मिर्जापुर जैसी वेब सीरीज और खुफिया जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे लिए बहुत फायदेमंद रहा।
अली ने आगे कहा, सिनेमा हॉल की बात ही कुछ और होती है। जब बहुत सारे लोग एक साथ बैठकर कोई कहानी बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो जो अनुभव होता है, वह बेहद खास है। ऐसी भावना कहीं और नहीं मिलती।
अली के लिए मणिरत्नम और कमल हासन के साथ फिल्म ठग लाइफ करना एक सपने के सच होने जैसा है।
अली ने कहा, मणि सर के साथ उनके विजन के तहत काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, जैसे कोई इतिहास बन रहा हो। कमल सर के साथ स्क्रीन पर आना बड़ा सम्मान है। जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। मैं अपनी जिंदगी से इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकता। इस फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे बहुत प्यार और अपनापन दिया है।
फिल्म मेट्रो… इन दिनों को लेकर अली ने कहा, अनुराग बसु की कहानी सुनाने का तरीका मुझे हमेशा से प्रेरित करता रहा है। यह फिल्म इंसानों की भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाती है, और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
अभिनेता ने ओटीटी पर काम करते हुए जो अनुभव और सीख हासिल की है, अब वह उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।
अली ने कहा, ओटीटी पर काम करते हुए मुझे ऐसे किरदार मिले, जिनसे मुझे खुद को समझने और बेहतर करने का मौका मिला। जिससे बतौर एक्टर मुझमें एक अलग निखार आया। मैंने बहुत कुछ सीखा और आगे बढ़ा। अब जब मैं फिर से थिएटर की दुनिया में लौट रहा हूं, तो वह सारी सीख और अनुभव अपने साथ ला रहा हूं।
अली ने बताया, मैं बड़ी खुशी के साथ यह कहानियां बड़े पर्दे पर लोगों के सामने पेश करने के लिए तैयार हूं।
–.
पीके/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर अली फजल उत्साहित, बोले 'ओटीटी ने एक्टर के रूप में मुझे निखारा'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)



