वेट लॉस के साथ देता है पोषण भी, जानें क्या है डीआईपी डाइट प्लान
.webp)
नई दिल्ली, 3 नवंबर (.)। आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन डाइट करना सुनते ही लोगों को भूख, कमजोरी और बेस्वाद खाना याद आ जाता है। ऐसे में डीआईपी डाइट एक ऐसा ट्रेंड बन गया है जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को पूरा पोषण भी देता है।
इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कुछ भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है, बस सही टाइम पर सही चीजें खाने की जरूरत है।
सुबह का वक्त शरीर को साफ करने और एनर्जी देने का होता है। इसलिए डीआईपी डाइट कहती है कि सुबह 12 बजे तक सिर्फ फल खाओ। जितना आपका वजन है, उसे 10 ग्राम से गुणा करके उतने फल खाने हैं। जैसे अगर आपका वजन 60 किलो है, तो लगभग 600 ग्राम फल खाओ। इससे पेट भी भर जाता है और विटामिन, फाइबर और मिनरल्स की कमी भी नहीं रहती। चाहो तो इसके बाद थोड़ा दलिया या मिलेट्स भी ले सकते हो।
लंच 2 प्लेट में लें। एक प्लेट में सलाद और दूसरे में खाना। अपने वजन को 5 ग्राम से गुणा करो। जैसे आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 300 ग्राम सलाद खाना है। इससे पेट हल्का रहेगा, पाचन सही रहेगा और ओवरईटिंग से बच जाओगे। इसके बाद आराम से घर का बना खाना दाल-चावल या सब्जी-रोटी खा सकते हो।
डिनर में भी यही तरीका अपनाना है। पहले सलाद, फिर बाकी खाना। बस ध्यान रहे कि जो भी खाओ, धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाओ। इससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर को पूरा फायदा मिलता है।
डीआईपी डाइट का असर सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है, पाचन सुधारती है और शरीर को एनर्जी से भर देती है। जो लोग कब्ज, गैस या थकान जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये डाइट बहुत मददगार है।
–.
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वेट लॉस के साथ देता है पोषण भी, जानें क्या है डीआईपी डाइट प्लान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)



.webp)


