Nation: अस्पताल में डॉ. अनिल कंबोज से मिले अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना #INA

मोगा, 7 जुलाई (.)। पिछले दिनों पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी उनकी हालत चिंताजनक है। अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

जहां आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविवार को डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे, तो वहीं लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सोमवार को मोगा के कांग्रेसी नेताओं के साथ उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉ. अनिल कंबोज के परिवार से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिर से गैंगस्टरों द्वारा राज्य के लोगों से फिरौती मांगी जा रही है और कत्ल किए जा रहे हैं। कांग्रेस के राज में ऐसा कभी नहीं हुआ था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगस्टर का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनिल जीत सिंह कंबोज को 2022 में धमकी मिली, जिसकी वजह से उनको सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में सुरक्षा वापस ले ली गई। क्या केंद्र की सरकार भी सो रही है? वह गैंगस्टरों के इंटरव्यू को क्यों नहीं रोक पा रही है?

उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि वे वाहियात व्यक्ति हैं। वे वही बोलते हैं जो पीएम मोदी और अमित शाह बोलते हैं। ये देश के लोगों को भड़काने का काम करते हैं। कांग्रेस को निशिकांत दुबे से कोई लाइसेंस लेने की कोई जरूरत नहीं है।

–.

डीकेपी/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

अस्पताल में डॉ. अनिल कंबोज से मिले अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button