America Plane Crash: और एक प्लेन, पानी में गया ‘छपाक’, देखें हादसे का Viral Video
America Plane Crash Viral Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक छोटा टर्बोप्रॉप विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान जमैका में आए विनाशकारी तूफान ‘मेलिसा’ से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के मिशन पर था। उड़ान के दौरान प्लेन का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह एक घर के स्विमिंग पूल में जा गिरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक छोटा टर्बोप्रॉप विमान हादसे (America Plane Crash Viral Video) का शिकार हो गया। यह विमान जमैका में आए विनाशकारी तूफान ‘मेलिसा’ से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के मिशन पर था। उड़ान के दौरान प्लेन का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह एक घर के स्विमिंग पूल में जा गिरा। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Plane crash captured on security cameras in suburban Coral Springs results in the death both occupants…
“Officials with the City of Fort Lauderdale said the plane, a Beechcraft King Air, had left Fort Lauderdale Executive Airport and was en route to Montego Bay in Jamaica to… pic.twitter.com/VskzOPvpBX
घटना कोरल स्प्रिंग्स इलाके की है, जहां सोमवार को यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की पहचान या विमान से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा करने से इनकार किया है। कोरल स्प्रिंग्स पार्कलैंड अग्निशमन विभाग के उप प्रमुख माइक मोजर ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूल से मलबा हटाया गया। सौभाग्य से जिस घर के पास विमान गिरा, वहां किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
पूल में विमान डूबा, चारों ओर मलबा
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को सीधे पूल में गिरते देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रैश के दौरान इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोग सहम गए। जब लोग बाहर निकले, तो पूल में विमान डूबा हुआ मिला और चारों ओर मलबा फैला था।
1.20 लाख से ज्यादा घरों को नुकसान
उधर, जमैका में चक्रवाती तूफान मेलिसा ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 1.20 लाख से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है और करीब 90 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। लगभग दो हजार लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस आपदा के बीच राहत मिशन के दौरान हुआ यह विमान हादसा रेस्क्यू अभियान के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।
इसे भी पढ़ें… दक्षिण अफ्रीका जाकर सीखा हंटिंग गेम, फिर लौटकर एमपी के जंगलों में किया जानवरों का शिकार
America Plane Crash: और एक प्लेन, पानी में गया 'छपाक', देखें हादसे का Viral Video
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,